Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

राज्य

MP: जबलपुर में चाय की गुमटी में घुसी बेकाबू SUV… BJP युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष समेत दो की मौत

MP: जबलपुर में चाय की गुमटी में घुसी बेकाबू SUV… BJP युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष समेत दो की मौत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर जिले (Jabalpur district) में तेज रफ्तार एसयूवी इनोवा कार (SUV Innova Car) ने चाय की गुमटी पर खड़े चार लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष समेत 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोगों को मामूली चोट आई हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एसयूवी जबलपुर से अमरकंटक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सदाफल से कुंडम तरफ आ रहे बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में कार चालक ने सड़क किनारे स्थित चाय की टपरी में कार घुसा दी। जानकारी अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने पहले सड़क किनारे खड़े 3 से 4 वाहनों को टक्कर मारी फिर जाकर सीधे गुमटी में घुस गई। इस हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में आकाश विश्वकमां, दीपक महोबिया, दीपक चक्रवर्ती व शरद इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ...
CM योगी की नई नीति ने बदली UP की तस्वीर… रोजगार बढ़े…. कमाई में भी इजाफा

CM योगी की नई नीति ने बदली UP की तस्वीर… रोजगार बढ़े…. कमाई में भी इजाफा

राज्य, राष्ट्रीय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) द्वारा लागू की गई नई आबकारी नीति (New excise policy) ने राज्य के राजस्व, सुरक्षा और औद्योगिक निवेश की तस्वीर बदल दी है। साल 2025 आबकारी विभाग के लिए संरचनात्मक सुधारों और तकनीकी बदलावों का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति और 'ई-गवर्नेंस' के समन्वय ने इस क्षेत्र में पारदर्शिता के साथ-साथ रिकॉर्ड तोड़ कमाई सुनिश्चित की है। नई आबकारी नीति के तहत विभाग की पूरी कार्यप्रणाली को 'टेक्नोलॉजी ड्रिवेन' बनाया गया है। अब शराब की दुकानों का आवंटन पूरी तरह से ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाता है, जिससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म हो गई है। इसके अलावा, लेबल की मंजूरी, एमआरपी का निर्धारण और निर्यात परमिट जैसी सभी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। निगरानी को सख्त करने क...
MP: नर्मदा तट पर पेशाब… भड़के IAS अफसर ने युवक को जड़े थप्पड़, जमीन में गाड़ने की दी धमकी

MP: नर्मदा तट पर पेशाब… भड़के IAS अफसर ने युवक को जड़े थप्पड़, जमीन में गाड़ने की दी धमकी

मध्य प्रदेश, राज्य
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नरसिंहपुर जिले (Narsinghpur district) में नर्मदा नदी (Narmada River) पर बने एक घाट से कुछ दूरी पर एक युवक को पेशाब करता देख एक IAS अधिकारी का पारा इतना चढ़ गया कि उन्होंने उसे दो थप्पड़ रसीद कर दिए। इतना ही नहीं उनकी देखादेखी उनके गार्ड ने भी युवक को एक चांटा जड़ दिया। हाथ उठाने वाले अधिकारी की पहचान गजेंद्र नागेश (Gajendra Nagesh) के रूप में हुई है, और इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें नागेश उस युवक को गालियां देते और थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों ने बताया कि युवक घाट के पीछे पेशाब करने के लिए गया था, तभी वहां आरोपी अधिकारी आ पहुंचे और उसे समझाने की बजाय उस पर हाथ उठाया शुरू कर दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने जिस युवक को सरेआम थप्पड़ मारे उसकी पहचान बृजेश नौरिया के रूप में हुई है, जो कि घाट के पा...
MP: अशोकनगर में कुख्यात सट्टा किंग के 3 मंजिला होटल पर चला प्रशासन का बुलडोजर

MP: अशोकनगर में कुख्यात सट्टा किंग के 3 मंजिला होटल पर चला प्रशासन का बुलडोजर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
अशोकनगर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अशोकनगर (Ashoknagar) में प्रशासन ने होटल आजाद पैलेस (Hotel Azad Palace) पर बुलडोजर (Bulldozer) चला दिया। बिना अनुमति निर्माण और नियमों के उल्लंघन के कारण तीन मंजिला होटल के अगले और पिछले हिस्से को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। मौके पर ड्रोन भी तैनात किए गए थे। यह होटल आजाद खान नाम के शख्स का बताया जाता है। आजाद खान जेल में बंद है। इससे पहले उसके फार्म हाउस पर भी कार्रवाई की जा चुकी है। क्या आरोप?आजाद खान पर ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क चलाने का आरोप है। उसका नाम कई आपराधिक मामलों में भी सामने आया है। ये सारे प्रकरण जांच की केंद्र और न्यायिक दायरे में हैं। प्रशासन की मुख्य कार्रवाई उसके तीन मंजिला होटल आजाद पैलेस पर हुई। नगर पालिका की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर होटल के अवैध हिस्सों को जमींदोज कर दिया। इस कार्रवाई को अ...
BJP में स्वागत है… CM मोहन यादव ने RSS की तारीफ पर दिग्विजय सिंह को दिया ऑफर

BJP में स्वागत है… CM मोहन यादव ने RSS की तारीफ पर दिग्विजय सिंह को दिया ऑफर

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने भाजपा (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) (Rashtriya Swayamsevak Sangh - RSS) की संगठनात्मक शक्ति की प्रशंसा करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने दिग्विजय को राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री ने ठुकरा दिया। दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आरएसएस-भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की सराहना करते ‘एक्स’ पर एक पुरानी तस्वीर साझा की थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आगे की तरफ नीचे बैठे हुए हैं तथा उनके पीछे भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने पोस्ट में कहा था, ‘‘कोरा वेबसाइट पर मुझे यह फोटो मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार आ...
महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि यह दुनिया की जरूरत है कि हम विश्वगुरु बनें : भागवत

महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि यह दुनिया की जरूरत है कि हम विश्वगुरु बनें : भागवत

राज्य, राष्ट्रीय
हैदराबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि भारत को एक बार फिर 'विश्वगुरु' बनने की दिशा में काम करना चाहिए। कहा कि यह कोई महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि दुनिया की ज़रूरत है। रविवार को हैदराबाद में ‘विश्व संघ शिविर’ को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि करीब 100 साल पहले योगी अरविंद ने घोषणा की थी कि सनातन धर्म का पुनरुत्थान ईश्वर की इच्छा है और उसके लिए हिंदू राष्ट्र का उदय आवश्यक है। वह समय अब आ गया है। उन्होंने कहा कि देश को 'विश्वगुरु' बनने के लिए संघ के प्रयासों सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संघ व्यक्तियों के विकास और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विभिन्न कार्यस्थलों पर रखने पर ध्यान केंद्रित करता है। तकनीकों पर मानवीय नियंत्रण जरूरी संघ प्रमुख ने कहा कि सोशल मीडिया और एआई जैसी तरक्की तो होंगी ही, लेकि...
ठंड में जंगल में मां-बाप के शव की रात भर रखवाली करता रहा पांच साल का मासूम

ठंड में जंगल में मां-बाप के शव की रात भर रखवाली करता रहा पांच साल का मासूम

राज्य, राष्ट्रीय
भुवनेश्वर। ओडिशा के देवगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां हाड़ कंपा देने वाली ठंड में पांच साल का मासूम पूरी रात जंगल में अपने मृत पिता और मां के पास बैठा रहा. सूरज निकलने पर वह मदद की तलाश में सड़क पर पहुंचा. यह कहानी महज कोई मामूली घटना नहीं थी. बल्कि मासूम के साहस और दर्द का ऐसी तस्वीर है जो किसी को भी झकझोर दे. एक हैरान करने वाली घटना के तहत पांच साल का बच्चा हाड़ कंपा देने वाली ठंड में पूरी रात ओडिशा के जंगली इलाके में अपने मृत पिता और बेहोश मां के पास बैठकर उनकी रखवाली करता रहा और रविवार की सुबह लोगों से मदद मांगने के लिए बाहर आया. यह घटना ओडिशा के देवगढ़ जिले की है. यह मामला तब सामने आया जब बच्चा जंगल के पास सड़क पर राहगीरों से मदद मांगता दिखा. पुलिस ने क्या बताया पुलिस ने बताया कि बच्चे के माता-पिता दुष्मंत माझी और रिंकी माझी (कुंधईगोला पुलिस थाने के तहत...
Uttarakhand: BJP प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को मोबाइल पर मिली जान से मारने की धमकी

Uttarakhand: BJP प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को मोबाइल पर मिली जान से मारने की धमकी

राज्य, राष्ट्रीय
देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष (BJP State President ) सांसद महेंद्र भट्ट (MP Mahendra Bhatt) को उनके मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में रविवार को शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि लगातार अज्ञात नंबर से उनके खिलाफ अपशब्द एवं अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान (Manveer Singh Chauhan) ने बताया कि रविवार को प्रदेशाध्यक्ष द्वारा स्वयं को जान से मारने की धमकी देने के संबंध में देहरादून के एसएसपी को शिकायती पत्र दिया गया है। इसमें भट्ट द्वारा बताया गया कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उनके निजी मोबाइल नंबर पर लगातार गाली गलौज और अपशब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी गई है। शिकायत के अनुसार, इस दौरान उन्होंने कई बार समझाया गया कि इस तरह की भाषा का प्रयोग...
MP: शहडोल के मंदिर में चोरी… पहले परिक्रमा और चरण वंदना… फिर उड़ाए 3 लाख के मुकुट

MP: शहडोल के मंदिर में चोरी… पहले परिक्रमा और चरण वंदना… फिर उड़ाए 3 लाख के मुकुट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
शहडोल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल जिले (Shahdol district) में मंदिर में अजब-गजब चोरी (Strange theft) का मामला सामने आया है। यहां चोर भक्त बनकर मंदिर में पहुंचा और भगवान की प्रतिमाओं को प्रणाम कर प्रतिमाओं की परिक्रमा करने के बाद भगवान के तीन बड़े और तीन छोटे चांदी के मुकुट ले उड़ा। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। चोरी करने से पहले चोर ने प्रतिमाओं की परिक्रमा की और चरण वंदना भी की। फुटेज में चोर की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि चोर लगभग 2 किलोग्राम चांदी के आभूषणों ओर मुकुट लेकर फरार हो गया, जिनकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। इस सब में हैरानी की बात यह है कि चोर ने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा से मुकुट चोरी नहीं किया। जिससे यह घटना और भी रहस्यमयी बन गई है। घटना की जानकारी मिलते ह...
MP: सीहोर में डोनेटर ले जा रहा था युवक…. चलती बाइक में हुआ ब्लास्ट, पैरों के चीथड़े उड़े

MP: सीहोर में डोनेटर ले जा रहा था युवक…. चलती बाइक में हुआ ब्लास्ट, पैरों के चीथड़े उड़े

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सीहोर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर (Sehore) में चलती बाइक में दमाका (Explosion Moving Motorcycle) हो गया है। धमाका इतना भयानक था कि बाइक पर मौजूद शख्स के पैरों के चीथड़े उड़ गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक और गंभीर घायल युवक को देखकर ग्रामीणों ने ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इछावर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। डेटोनेटर होने की आशंकाशुरुआती जांच में डेटोनेटर होने की ही आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक कुए में ब्लास्टिंग के लिए डेटोनेटर ले जा रहा था। विस्फोट के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर हादसे का सही कारण तलाश रही है। सीहोर जिले के इछावर आष्टा रोड पर स्थित रामनगर गांव के पास चलती बाइक में ...