Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

छत्तीसगढ़

मंत्री गजेंद्र यादव ने किया विधि विभाग की नई वेबसाइट का लोकार्पण

मंत्री गजेंद्र यादव ने किया विधि विभाग की नई वेबसाइट का लोकार्पण

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विधि एवं विधायी कार्य विभाग तथा ग्रामोद्योग एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में विधि विभाग की नई आधिकारिक वेबसाइट https://law.cgstate.gov.in/ का लोकार्पण किया। नई वेबसाइट को चिप्स द्वारा तैयार की गई है। प्रमुख सचिव, विधि विभाग के निर्देश एवं सीके कश्यप, अतिरिक्त सचिव के मार्गदर्शन में सोमेश्वर पात्र, वेबसाईट एडमिनिस्ट्रेटर ने चिप्स के साथ मिलकर वेबसाईट निर्माण में विशेष भूमिका निभाई है। यह वेबसाइट तकनीकी रूप से उन्नत एवं उपयोगकर्ता के अनुकूल है, जिससे नागरिकों को विधि संबंधी जानकारी सरलता से उपलब्ध हो सकेगी। इस वेबसाइट के माध्यम से उच्च न्यायालय, महाधिवक्ता कार्यालय, सभी जिला न्यायालय, सभी ट्रिब्यूनल तथा राजस्व न्यायालयों को सीधे रीडायरेक्ट किया जा सकता है, जिससे न्यायिक प्रक्रियाओं से जुड़ी जान...
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा किसानों की सुविधा सर्वोपरि, एआरईओ–पटवारियों को दिए सख्त निर्देश

समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा किसानों की सुविधा सर्वोपरि, एआरईओ–पटवारियों को दिए सख्त निर्देश

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन को पारदर्शी, सुचारु एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बुधवार को जनपद पंचायत नगरी के सभाकक्ष में एआरईओ एवं पटवारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले में चल रही धान खरीदी की प्रगति, रकबा सत्यापन, तौल, परिवहन एवं भुगतान व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि धान उपार्जन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के पंजीयन से लेकर रकबा सत्यापन, धान तौल, परिवहन एवं भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया तय मापदंडों और समय-सीमा के भीतर पूरी होनी चाहिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में कलेक्टर ने रकबा समर्पण,...
कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को जमानत, जेल से रिहा

कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को जमानत, जेल से रिहा

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा/जांजगीर चांपा, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सहकारी बैंक से जुड़े धोखाधड़ी प्रकरण में आज जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को जमानत मिल गई। जमानत के बाद वे जेल से रिहा हुए, जहां उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया। जेल से बाहर आते समय विधायक बालेश्वर साहू के हाथ में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर और भारतीय संविधान की प्रति थी। उन्होंने ‘सत्यमेव जयते’ का उद्घोष करते हुए समर्थकों का अभिवादन किया। जेल के बाहर मीडिया से चर्चा में विधायक ने कहा कि उन्हें फर्जी मामले में फंसाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान राजकुमार शर्मा ने राज्य सरकार पर दबाव बनाकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वे पूरी निष्ठा से जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के कार्यों में जुटेंगे। रिहाई के मौके पर पामगढ...
छत्तीसगढ़ : धान खरीद में 13 जनवरी तक 17.77 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 23,448 करोड़ रुपये

छत्तीसगढ़ : धान खरीद में 13 जनवरी तक 17.77 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 23,448 करोड़ रुपये

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे धान खरीद महाअभियान ने इस वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। शासन द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 13 जनवरी 2026 तक खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक 17,77,419 किसानों से 105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है, जिसके एवज में किसानों को ₹23,448 करोड़ की रिकॉर्ड राशि का भुगतान किया गया है। यह अब तक के सभी वर्षों की तुलना में 13 जनवरी तक की सबसे अधिक खरीद और सबसे अधिक भुगतान है। यदि पिछले वर्षों के 13 जनवरी तक के आंकड़ों से तुलना की जाए तो सरकार की यह उपलब्धि और भी स्पष्ट रूप से सामने आती है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 13 जनवरी तक 17,49,003 किसानों से 72.15 एलएमटी धान की खरीद की गई थी और ₹13,550 करोड़ का भुगतान हुआ था। वर्ष 2021-22 में इसी अवधि तक 17,09,834 किसानों से 68.77 एलएमटी...
कांकेर : क्रूजर वाहन पलटने से दो लोगों की हुई मौत, 16 घायल

कांकेर : क्रूजर वाहन पलटने से दो लोगों की हुई मौत, 16 घायल

छत्तीसगढ़, राज्य
कांकेर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज बुधवार दोपहर को जिले के कुलगांव के पास एक क्रूजर वाहन पलटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में सवार सभी यात्री ओडिशा के नवरंगपुर से पखांजूर मेले में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों में ड्राइवर ओमप्रकाश कार्ला (50 वर्ष) और यात्री मिनाती मजूमदार (45 वर्ष) शामिल हैं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 3 बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को कांकेर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। कांकेर के यातायात प्रभारी दीपक कुमार साव ने बताया कि केशकाल से कांकेर आते समय क्लूजर वाहन तेज गति में था। मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन से बचने के प्रयास में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। वाहन सड़क से उतरकर तीन बार पलटा...
संभागस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 जनवरी को करेंगे वन मंत्री केदार

संभागस्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 जनवरी को करेंगे वन मंत्री केदार

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लोकतंत्र के मंदिर की कार्यप्रणाली को समझने और युवाओं में संसदीय गुणों को विकसित करने के उद्देश्य से गुरुवार 15 जनवरी को जगदलपुर में संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन होने जा रहा है। संभाग स्तरीय आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित यह गरिमामय कार्यक्रम जगदलपुर शहर के समीप कुम्हरावण्ड स्थित शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में संपन्न होगा। ​इस एक दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 10 बजे उद्घाटन समारोह के साथ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप होंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता सांसद बस्तर महेश कश्यप करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पांडे, जिला पंचायत...
छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री देवांगन ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- दाे वर्षो में 11 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन

छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री देवांगन ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- दाे वर्षो में 11 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। श्रम विभाग के अधीन मंडलों द्वारा संचालित कुल 71 योजनाओं में विगत 02 वर्षों में 29,55,254 श्रमिकों को 804.77 करोड़ राशि से लाभान्वित किया गया है, जिसमें से 28,49,167 निर्माण श्रमिकों को लगभग 653.75 करोड़, 91,595 असंगठित श्रमिकों को लगभग 143.77 करोड़, एवं 14,592 संगठित श्रमिकों को 7.24 करोड़ रुपयों से लाभांवित किया गया है। विभाग द्वारा श्रमिकों को देय लाभ केंद्रीयकृत डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि विभाग के अधीन मंडलों द्वारा विगत 02 वर्षों में 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया, जिसमें लगभग 9.4 लाख निर्माण श्रमिक, 1.39 लाख असंगठित श्रमिक एवं 98 हजार संगठित श्रमिक शामिल हैं। मंत्री ने बताया कि इज ऑफ डूईंग व्यवस्था के तहत कारखानों का निरीक्षण स्वचलित प्र...
बलरामपुर : मकर संक्रांति पर सूर्य गोचर और षटतिला एकादशी का दुर्लभ योग, उदया तिथि से 15 जनवरी को मनाया जाएगा पर्व

बलरामपुर : मकर संक्रांति पर सूर्य गोचर और षटतिला एकादशी का दुर्लभ योग, उदया तिथि से 15 जनवरी को मनाया जाएगा पर्व

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। इस वर्ष मकर संक्रांति को लेकर तिथि और समय को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश, पुण्यकाल, षटतिला एकादशी का संयोग और उदया तिथि इन सभी ज्योतिषीय तथ्यों के आधार पर अब स्थिति स्पष्ट हो गई है कि मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष किस दिन मनाया जाएगा और किस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व रहेगा। रामानुजगंज स्थित वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित ददन पांडेय के अनुसार, ज्योतिषीय गणना के मुताबिक वर्ष 2026 में सूर्य आज 14 जनवरी, बुधवार को दोपहर बाद 3 बजकर 8 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य के इस गोचर के साथ ही पुण्यकाल सुबह 8 बजकर 42 मिनट से प्रारंभ हो गया है। इसी आधार पर कुछ स्थानों पर 14 जनवरी को मकर संक्रांति मानने की परंपरा रही है। पंडित ददन पांडेय ने बताया कि इस वर्ष मकर संक्रांति पर एक विशेष धार्मिक संयोग भी बन रह...
मुख्यमंत्री साय आज तातापानी महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय आज तातापानी महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध तातापानी में आज बुधवार को संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ **मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय** करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जिले को विकास की बड़ी सौगात देते हुए **667 करोड़ 57 लाख रुपये** से अधिक की लागत के **211 विकास कार्यों** का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत **200 जोड़ों** के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदम्पतियों को आशीर्वाद भी देंगे। तातापानी महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बलरामपुर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों **रामानुजगंज**, **सामरी** और **प्रतापपुर** में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, खेल, आवास, जलापूर्ति और नगरीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की आधारशिला रखेंगे और पूर्ण हो चुके कार्यों का लोका...
बलौदाबाजार : अवैध धान खपाने की कोशिश पर प्रशासन की कार्रवाई, रसेडा और खैरी में धान जब्त

बलौदाबाजार : अवैध धान खपाने की कोशिश पर प्रशासन की कार्रवाई, रसेडा और खैरी में धान जब्त

छत्तीसगढ़, राज्य
बलौदाबाजार, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। शासन के निर्देशानुसार धान खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध धान के भंडारण पर लगाम कसने हेतु राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रसेडा समिति में एक किसान द्वारा अवैध रूप से धान खपाने के प्रयास को विफल किया गया। जाँच टीम ने मौके से 24 क्विंटल अवैध धान बरामद कर उसे ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दे दिया है। संबंधित किसान के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसका रकबा समर्पण भी कराया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके। इसी प्रकार ग्राम खैरी में कृषक रविन्द्र नेताम द्वारा आगामी 16 जनवरी 2026 के लिए 81 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन कटवाया गया था। प्रशासनिक टीम द्वारा जब किसान के घर पहुँचकर भौतिक सत्यापन किया गया, तो वहां भंडारण में कोई भी धान उपलब्ध नहीं पाया गया। घर में धान का स्टॉक...