ग्लोबल बाजार में कमजोरी, एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव
नई दिल्ली, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, यूरोपीय बाजार पिछले सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए थे। एशियाई बाजार में आज गिरावट का रुख बना हुआ है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.43 प्रतिशत टूट कर 6,939.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 225.21 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,459.91 अंक के स्तर पर कारोबार का अंत किया। वहीं, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 396.07 अंक यानी 0.81 प्रतिशत लुढ़क कर 48,496.40 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
इसके विपरीत, यूरोपीय बाजार में पिछले सत...









