Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

आर्थिक

वित्त मंत्री सीतारमण ने Ind-US ट्रेड डील को बताया निवेश को गति देने वाला, बजट को लेकर साझा किए अहम विचार

वित्त मंत्री सीतारमण ने Ind-US ट्रेड डील को बताया निवेश को गति देने वाला, बजट को लेकर साझा किए अहम विचार

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Central Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने केन्द्रीय बजट (Central Budget) और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते (India-US Trade Agreement) पर महत्वपूर्ण बयान दिए हैं। उनका कहना है कि 2026-27 का बजट भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें आम आदमी, किसानों, कारोबारी वर्ग और निवेशकों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने यह भी माना कि अमेरिका से होने वाला व्यापार समझौता निवेश को गति देने में सहायक होगा। इस बारे में वित्त मंत्री से हिंदुस्तान के राजनीतिक संपादक मदन जैड़ा और विशेष संवाददाता अरुण चट्ठा ने विस्तृत बातचीत की। भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: एक नई दिशानिर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में कहा कि यह बहुत सकारात्मक कदम है। उन्होंने बताया कि आयात शुल्क में 18 प्...
Trump Tariff Effect: बिटकॉइन में 4 माह से गिरावट जारी… एक ही दिन में 7% टूटकर $73,000 के नीचे पहुंची कीमत

Trump Tariff Effect: बिटकॉइन में 4 माह से गिरावट जारी… एक ही दिन में 7% टूटकर $73,000 के नीचे पहुंची कीमत

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वाशिंगटन। बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमत में चार महीने से जारी गिरावट मंगलवार को और तेज हो गई, जब यह न्यूयॉर्क (New York.) में 7% गिरकर $72,877 तक पहुंच गई। यह कीमत नवंबर 2024 के बाद सबसे कम है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने चुनावी जीत (Election victory) हासिल की थी। ब्लूमबर्ग के अनुसार, इस गिरावट ने ट्रंप के चुनावी जीत के बाद बिटकॉइन में हुई सारी बढ़त को नष्ट कर दिया है, और अब यह $74,424.95 के 2025 के निचले स्तर से भी नीचे चला गया है। बिटकॉइन के गिरते मूल्य के पीछे कारणफाल्कनएक्स के ट्रेडिंग विशेषज्ञ बोहान जियांग के मुताबिक, कई व्यापारी इस उम्मीद में गिरावट के दौरान बिटकॉइन खरीदने की कोशिश कर रहे थे कि इसकी कीमत $80,000 के पार जाएगी। लेकिन जैसे-जैसे बिटकॉइन की कीमत नीचे जाती गई, इन निवेशकों के दांव उलटे पड़े, और उनकी मजबूरी में की गई बिकवाली ने और ...
भारत में बड़े पैमाने पर निर्यात करेंगे कृषि उत्पाद… ट्रंप की मंत्री बोली- नई ट्रेड डील US के किसानों को मिलेगा लाभ

भारत में बड़े पैमाने पर निर्यात करेंगे कृषि उत्पाद… ट्रंप की मंत्री बोली- नई ट्रेड डील US के किसानों को मिलेगा लाभ

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिकी कृषि सचिव, ब्रुक रोलिंस (American Agriculture Secretary Brooke Rollins) ने हाल ही में भारत और अमेरिका (India and America) के बीच हुए नए व्यापार समझौते (New Trade Agreements) के बारे में बात करते हुए कहा कि अब अमेरिका अपने कृषि उत्पादों को भारत में बड़े पैमाने पर निर्यात कर सकेगा। उनका मानना है कि इससे अमेरिकी किसानों को अच्छे दाम मिलेंगे और ग्रामीण अमेरिका में आर्थिक लाभ होगा। हालांकि, यह समझौता भारत में बड़े पैमाने पर बहस का कारण बन सकता है, क्योंकि भारत का कृषि सेक्टर संवेदनशील है। आइए, जानते हैं इस समझौते के संभावित लाभ और विरोध के बारे में। **रोलिंस का दावा: अमेरिकी किसानों के लिए खुशखबरी**ब्रुक रोलिंस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद, जिनकी वजह से अमेरिकी किसानों को फिर से सफलता मिल रही है। भारत के विशाल बाजार में अमेरिकी कृषि...
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: खंडेलवाल ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: खंडेलवाल ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया

आर्थिक
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भाजपा के सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते को विश्व की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के बीच आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला एक ऐतिहासिक कदम बताया है। खंडेलवाल ने कहा कि यह समझौता द्विपक्षीय व्यापार को उल्लेखनीय रूप से बढ़ावा देगा, भारत में निवेश को प्रोत्साहित करेगा और विशेषकर एमएसएमई, स्टार्टअप्स और विनिर्माण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेगा। कैट महामंत्री ने कहा कि यह मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल जैसी पहलों को मजबूती प्रदान करते हुए भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाजारों तक व्यापक पहुँच दिलाएगा और घरेलू मूल्य श्रृंखलाओं को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि इस व्यापार समझौते से विनिर्माण, इलेक्ट्रॉनिक्...
जियो स्टूडियोज ने सिख्या एंटरटेनमेंट में 50.1% हिस्सेदारी खरीदी

जियो स्टूडियोज ने सिख्या एंटरटेनमेंट में 50.1% हिस्सेदारी खरीदी

आर्थिक
मुंबई, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स लिमिटेड ने फिल्म और कंटेंट के क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए सिख्या एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में 50.1 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है। करीब 150 करोड़ रुपये के इस सौदे में नए निवेश के साथ-साथ मौजूदा हिस्सेदारी की खरीद भी शामिल है। इस डील के बाद जियो स्टूडियोज को रचनात्मक ताकत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी। सिख्या एंटरटेनमेंट भारत की जानी-मानी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित प्रोडक्शन कंपनी है। इसे गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने स्थापित किया था। इस कंपनी ने कई ऐसी फिल्में बनाई हैं, जिन्होंने भारतीय कहानियों को दुनिया भर में पहचान दिलाई है। सिख्या खास इसलिए है क्योंकि यह एकमात्र भारतीय प्रोडक्शन हाउस है, जिसने ऑस्कर पुरस्कार भी जीता है। इसकी मशहू...
ग्लोबल मार्केट में मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में बढ़त जारी

ग्लोबल मार्केट में मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में बढ़त जारी

आर्थिक
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज ग्लोबल मार्केट से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए, जिससे डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज भी बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ दिख रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र में निरंतर खरीदारी हुई। इसी प्रकार, एशियाई बाजार में आज भी आमतौर पर तेजी का रुख है। अमेरिकी बाजार में उत्साह भरा माहौल रहा, जिससे वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,976.50 अंक पर बंद हुआ। नैस्डेक ने 136.48 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,598.30 अंक पर कारोबार खत्म किया। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,463.78 अंक पर कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र में लगातार तेजी का माहौल बना। एफटीएसई इंडेक्स 118.02 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10...
अमेरिका के साथ व्यापार समझौता भारत की विकास यात्रा को गति देगा: उद्योग जगत

अमेरिका के साथ व्यापार समझौता भारत की विकास यात्रा को गति देगा: उद्योग जगत

आर्थिक
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते का उद्योग जगत ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया है। भारतीय उद्योग के प्रमुख नेता मंगलवार को चर्चा करते हुए बोले कि यह व्यापार समझौता भारत की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं को नई गति प्रदान करेगा। व्यापार समझौते पर महिंद्रा समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) अनीश शाह ने इसे ''द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम'' बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत वृद्धि पथ पर रहने के कारण इस सौदे से भारत की विकास की महत्वाकांक्षाओं को सार्थक गति मिलेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संदर्भ में बड़ा ऐलान भी किया है, जिसमें भारत पर लागू टैरिफ को घटाकर तत्काल 18 प्रतिशत करने की घोषणा की गई है। आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा ...
शेयर बाजार में शुरुआती तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

शेयर बाजार में शुरुआती तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

आर्थिक
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिका के साथ ट्रेड डील का सकारात्मक प्रभाव घरेलू बाजार में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। शेयर बाजार ने आज अद्भुत तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआत में ही निफ्टी ने जोरदार उछाल दर्ज किया और ऑल टाइम हाई के करीब पहुँच गया। हालांकि, मुनाफा वसूली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट भी आई, लेकिन ये दोनों सूचकांक अभी भी मजबूती बनाए हुए हैं। सुबह 11 बजे तक के कारोबार में सेंसेक्स 2.51 प्रतिशत और निफ्टी 2.27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ट्रेड कर रहे थे। सुबह 11 बजे तक के कारोबार में दिग्गज स्टॉक जैसे अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, जियो फाइनेंशियल, इंटरग्लोब एवियेशन और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 9.91 प्रतिशत से लेकर 4.95 प्रतिशत तक की मजबूती देखी गई। वहीं, नेस्ले, ओएनजीसी और आईटीसी के शेयरों में 1.07 प्रतिशत से लेकर 0.54 प्रतिशत की कमी आई। ...
सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट

आर्थिक
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में गिरावट का रुख लगातार जारी है। सोना आज 6,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 7,410 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 19 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक की दर्ज की गई है। सोने की कीमत में कमजोरी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,53,160 रुपये से लेकर 1,53,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,40,390 रुपये से लेकर 1,40,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,53,310 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने ...
भारत-अमेरिका रिश्तों को नई गति, टैरिफ में कटौती और सहयोग बढ़ाने पर जोर

भारत-अमेरिका रिश्तों को नई गति, टैरिफ में कटौती और सहयोग बढ़ाने पर जोर

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका (India and America) के बीच आर्थिक व रणनीतिक सहयोग को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (American President Donald Trump) से हुई हालिया फोन वार्ता को उपयोगी और सौहार्दपूर्ण बताया है। सोशल मीडिया पर साझा संदेश में उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान द्विपक्षीय व्यापार और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने खुशी जताई कि “मेक इन इंडिया” उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% किए जाने की घोषणा भारतीय निर्यात के लिए फायदेमंद होगी। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने वाला कदम बताया और इसके लिए अमेरिकी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। संदेश में यह भी रेखांकित किया गया कि जब दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और प्रमुख लोकतंत्र साथ मिलकर काम करते हैं...