Thursday, April 23खबर जो असर करे |
Shadow

आर्थिक

सर्राफा बाजार में तेजी जारी, लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड

सर्राफा बाजार में तेजी जारी, लगातार दूसरे दिन सोना और चांदी ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड

आर्थिक
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मकर संक्रांति के दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 350 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी ने भी आज पांच हजार रुपये प्रति किलोग्राम से भी अधिक की छलांग लगाई है। सर्राफा बाजार में आई तेजी के कारण सोना और चांदी दोनों चमकीली धातुओं ने आज लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया है। कीमत में आज आई उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1,42,540 रुपये से लेकर 1,42,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,30,660 रुपये से लेकर 1,30,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना की तरह चांदी की कीमत में भी तेजी आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज ये चमकीली धातु 2,75,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर ब...
थोक महंगाई दर दिसंबर में बढ़कर 0.83 फीसदी पर

थोक महंगाई दर दिसंबर में बढ़कर 0.83 फीसदी पर

आर्थिक
नई दिल्‍ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को झटका देने वाली खबर आई है। खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर दिसंबर में बढ़कर 0.83 फीसदी पर पहुंच गई। खाद्य पदार्थों, गैर-खाद्य वस्तुओं और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में मासिक आधार पर बढ़ोतरी से थोक महंगाई दर में वृद्धि हुई है। यह पिछले 8 महीनों का उच्चतम स्तर है। वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया कि दिसंबर महीने में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर बढ़कर 0.83 फीसदी रही है। इससे पिछले महीने नवंबर में यह शून्य से नीचे 0.32 फीसदी और अक्टूबर में शून्य से नीचे 1.21 फीसदी रही थी। दिसंबर 2024 में थोक महंगाई दर 2.57 फीसदी थी। उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा, “दिसंबर 2025 में थोक महंगाई दर मुख्य रूप से अन्य विनिर्माण, खनिजों, मशीनरी एवं उपकरणों के विनिर्माण, ख...
सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ आर्मर सिक्योरिटी इंडिया का आईपीओ, 19 तक लगा सकते हैं बोली

सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ आर्मर सिक्योरिटी इंडिया का आईपीओ, 19 तक लगा सकते हैं बोली

आर्थिक
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आर्मर सिक्योरिटी इंडिया का 26.51 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च कर दिया गया। इस आईपीओ में 19 जनवरी तक बोली लगाई जा सकती है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 20 जनवरी को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा, जबकि 21 जनवरी को अलॉटेड शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर 22 जनवरी को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए 55 रुपये से लेकर 57 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। आर्मर सिक्योरिटी इंडिया के इस आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स को दो लॉट यानी 4,000 शेयरों के लिए बोली लगाना होगा, जिसके लिए उन्हें 2,28,000 रुपये का निवेश करना होगा। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 46.50 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। इस आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यू...
शैडोफैक्स के आईपीओ के प्राइस बैंड और साइज की घोषणा, 20 जनवरी को होगी लॉन्चिंग

शैडोफैक्स के आईपीओ के प्राइस बैंड और साइज की घोषणा, 20 जनवरी को होगी लॉन्चिंग

आर्थिक
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लॉजिस्टिक सर्विस देने वाली कंपनी **शैडोफैक्स** के **पब्लिक इश्यू (आईपीओ)** के लिए **प्राइस बैंड** और उसके **साइज** की घोषणा कर दी गई है। इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए **118 रुपये** से लेकर **124 रुपये** प्रति शेयर का **प्राइस बैंड** तय किया गया है, जबकि **लॉट साइज** **120 शेयर** का है। इस इश्यू का साइज **1,907.27 करोड़ रुपये** का है। **शैडोफैक्स** का ये इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए **20 जनवरी** को खुलेगा। निवेशक इसमें **22 जनवरी** तक बोली लगा सकेंगे। क्लोजिंग के बाद **23 जनवरी** को शेयरों का **अलॉटमेंट** किया जाएगा, जबकि **27 नवंबर** को अलॉटेड शेयर **डिमैट अकाउंट** में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। कंपनी के शेयर **28 जनवरी** को **बीएसई** और **एनएसई** पर लिस्ट हो सकते हैं। इस आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स कम से कम **1 लॉट** यानी **120 शेयरों** के लिए बोली लगा सकत...
यजुर फाइबर्स ने आईपीओ निवेशकों को किया निराश, कमजोर लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट

यजुर फाइबर्स ने आईपीओ निवेशकों को किया निराश, कमजोर लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट

आर्थिक
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज **यजुर फाइबर्स** के शेयरों ने स्टॉक मार्केट में जबरदस्त गिरावट के साथ एंट्री की, जिससे आईपीओ निवेशकों को निराशा का सामना करना पड़ा। कंपनी के शेयर **174 रुपये** के भाव पर जारी किए गए थे, लेकिन **बीएसई** के **एसएमई प्लेटफॉर्म** पर इसकी लिस्टिंग **20 प्रतिशत डिस्काउंट** के साथ **139.20 रुपये** के स्तर पर हुई। इसके बाद बिकवाली का दबाव बढ़ा, जिससे शेयर तुरंत **132.25 रुपये** के लोअर सर्किट लेवल पर पहुंच गए। पहले दिन के कारोबार में, निवेशकों को **23.99 प्रतिशत** का नुकसान हुआ। **यजुर फाइबर्स** का **120 करोड़ रुपये** का आईपीओ **7 से 9 जनवरी** के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, लेकिन इसे निवेशकों से फीका रिस्पॉन्स मिला, जिसके कारण यह ओवरऑल **1.33 गुना** सब्सक्राइब हो सका। क्यूआईबी के लिए रिजर्व पोर्शन **1.03 गुना**, एनआईआई के लिए केवल **0.91 गुना**, और रिटे...
कच्चे तेल के आयात में भारी कटौती… रूस से ईंधन खरीदने के मामले में तीसरे स्थान पर आया भारत

कच्चे तेल के आयात में भारी कटौती… रूस से ईंधन खरीदने के मामले में तीसरे स्थान पर आया भारत

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और सार्वजनिक क्षेत्र की रिफाइनरियों (Public sector Refineries) द्वारा कच्चे तेल के आयात (Crude oil Imports) में भारी कटौती (Significant Reduction ) के बाद दिसंबर 2025 में रूस से इस ईंधन को खरीदने के मामले में भारत तीसरे स्थान पर आ गया है। यूरोपीय शोध संस्थान सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके अनुसार भारत द्वारा रूस से कुल हाइड्रोकार्बन आयात दिसंबर में 2.3 अरब यूरो रहा, जो पिछले महीने के 3.3 अरब यूरो से कम है। रिपोर्ट में कहा गया, तुर्की भारत को पीछे छोड़ते हुए दूसरा सबसे बड़ा आयातक बन गया, जिसने रूस से दिसंबर में 2.6 अरब यूरो के हाइड्रोकार्बन खरीदे। चीन शीर्ष खरीदार बना रहा, जिसकी रूस के शीर्ष पांच आयातकों से होने वाली निर्यात आय में 48 प्रतिशत (छह अरब यूरो) की हिस्सेदारी रही। सीआरईए ...
फिर महंगी हुए सब्जी, मांस-मछली, अंडा-दाल और मसाले… खुदरा महंगाई दर में इजाफा

फिर महंगी हुए सब्जी, मांस-मछली, अंडा-दाल और मसाले… खुदरा महंगाई दर में इजाफा

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बीते महीने के दौरान खुदरा महंगाई दर (Retail inflation rate) में बढ़ोतरी दर्ज की गई है जो बढ़कर 1.33 फीसदी रही है। इससे पहले नवंबर में सीपीआई 0.71 फीसदी थी। वहीं, खाद्य वस्तुओं (Food Items) की महंगाई दर -2.71 फीसदी दर्ज की गई है, जो नवंबर में -3.91 प्रतित रही थी। आंकड़ों से पता चलता है कि सब्जियों, मांस-मछली, अंडा, दाल, मसाले और व्यक्तिगत देखभाल के सामान की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कुल स्तर पर महंगाई दर में इजाफा हुआ है। सोमवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की तरफ से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि नवंबर के मुकाबले दिसंबर में महंगाई दर 0.62 अंकों को बढ़ोतरी हुई है लेकिन उसके बाद भी महंगाई दर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के अनुमान से कम रही है। चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में आरबीआई ने महंगाई दर 3.9 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। इन राज्यों में महंगाई सबसे ज्याद...
AC खरीदने का प्लान हैं तो चुकाने पड़ सकते हैं ज्यादा दाम… SBI की ये सेवा भी हो रही महंगी

AC खरीदने का प्लान हैं तो चुकाने पड़ सकते हैं ज्यादा दाम… SBI की ये सेवा भी हो रही महंगी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दो ऐसी खबरें हैं, जो आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं। अगर आप रूम एयर कंडीशनर (Room Air Conditioner) खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आने वाले समय में आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। वहीं, स्टेट बैंक (State Bank) के करोड़ों ग्राहकों के लिए मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग (Mobile app or internet banking) के जरिए तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) महंगे होने जा रही है। ब्रोकरेज फर्म इक्विरस की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2026 से लागू होने वाले नए स्टार-रेटिंग नियमों और लगातार बनी हुई कमोडिटी महंगाई के चलते एसी की कीमतों में 7–8 फीसदी तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। नए मॉडल्स की कीमतों में इजाफा होने के आसाररिपोर्ट में कहा गया है कि नए नियम लागू होने के बाद कंपनियां अपने नए मॉडल्स की कीमतों में इजाफा करेंगी। इसके अलावा अप्रैल–मई 2026 के दौरान कीमतों में एक और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे पूरे ...
भारत-जर्मनी के बीच शुरू होगी वीजा फ्री ट्रांजिट सुविधा…. दोनों देशों ने किए 19 समझौते

भारत-जर्मनी के बीच शुरू होगी वीजा फ्री ट्रांजिट सुविधा…. दोनों देशों ने किए 19 समझौते

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
अहमदाबाद। जर्मनी (Germany) ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए अपने एयरपोर्ट (Indian Passport holders) से वीजा फ्री ट्रांजिट सुविधा (Visa-free Transit facility) शुरू करने का बड़ा फैसला लिया है। इसकी घोषणा सोमवार को भारत-जर्मनी संयुक्त बयान में की गई। इस नई सुविधा से भारतीय यात्रियों को जर्मन एयरपोर्ट से गुजरने के लिए अलग से ट्रांजिट वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस कदम से अंतरराष्ट्रीय यात्रा अधिक सुगम और तेज हो जाएगी। जर्मनी के इस फैसले से न केवल यात्रा आसान होगी बल्कि भारत और जर्मनी के बीच आपसी संबंध और पर्यटन को भी नई मजबूती मिलेगी। 19 महत्वपूर्ण समझौतों पर मुहरएक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और जर्मनी ने सोमवार को डिफेंस, ट्रेड, जरूरी मिनरल्स और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उपायों का ऐलान किया। प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटने के लिए...
शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह नौ फीसदी बढ़कर 18.38 लाख करोड़ रुपये हुआ: आयकर विभाग

शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह नौ फीसदी बढ़कर 18.38 लाख करोड़ रुपये हुआ: आयकर विभाग

आर्थिक
नई दिल्ली, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर एक सकारात्मक समाचार आया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान, 11 जनवरी तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह में 8.82 प्रतिशत की वृद्धि होकर यह 18.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। आयकर विभाग ने सोमवार को इस वित्तीय वर्ष के लिए 11 जनवरी तक के सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह, रिफंड, शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह और अग्रिम कर संग्रह के आंकड़े जारी किए हैं। विभाग के अनुसार, 1 अप्रैल, 2025 से 11 जनवरी, 2026 के बीच शुद्ध कॉर्पोरेट कर संग्रह 8.63 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा, वहीं गैर-कॉर्पोरेट कर (व्यक्तिगत करदाता और हिंदू अविभाजित परिवार सहित) से 9.30 लाख करोड़ रुपये का संग्रह हुआ। इस अवधि के दौरान प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) से 44,867 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ। वहीं, कर रिफंड में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की कमी के साथ यह 3.12 लाख करोड़ रुपये ...