Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

आर्थिक

विमान ईंधन के दाम बढ़ने के बाद हवाई यात्रा भी हुई महंगी… इंडिगो ₹10,000 तक लगाएगा फ्यूल चार्ज

विमान ईंधन के दाम बढ़ने के बाद हवाई यात्रा भी हुई महंगी… इंडिगो ₹10,000 तक लगाएगा फ्यूल चार्ज

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (Country's Largest Airline Indigo) ने बुधवार को कहा कि वह विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि (Jet Fuel Prices Rise) के बाद 2 अप्रैल से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का संशोधित ईंधन शुल्क लगाना शुरू करेगी। ईंधन शुल्क में इस बढ़ोतरी से विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के हवाई किराए बढ़ने तय हैं। एयरलाइन की यह घोषणा उस दिन आई है, जब विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में संशोधन किया गया और सरकार ने घरेलू उड़ानों के लिए कीमतों में 25 प्रतिशत की आंशिक बढ़ोतरी का फैसला किया। पश्चिम एशिया संकट के कारण ईंधन की कीमतों में आए उछाल के मद्देनजर एयरलाइन 14 मार्च से ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर 425 रुपये से 2,300 रुपये तक का ईंधन शुल्क वसूल रही है। घरेलू उड़ानों के लिए दूरी के आधार पर संशोधित ईंधन शुल्क 27...
मैसेजिंग ऐप्स यूजर्स को बड़ी राहत…. SIM Binding नियम लागू होने की तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ी

मैसेजिंग ऐप्स यूजर्स को बड़ी राहत…. SIM Binding नियम लागू होने की तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) और ऑनलाइन ठगी (Online Cheating) के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार लगातार नए नियम (New Rules) लागू कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने मैसेजिंग ऐप्स (Messaging apps) जैसे WhatsApp, Telegram और Signal के लिए SIM Binding नियम बनाया है। पहले सरकार का इस नियम को 1 मार्च से लागू करने का प्लान था लेकिन दूरसंचार विभाग (DoT) ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स को बड़ी राहत दी है। सरकार ने SIM Binding नियम को लागू करने की आखिरी तारीख को अब साल के अंत तक 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी है। दरअसल, इन प्लेटफॉर्म्स ने सरकार को बताया कि इस नियम को लागू करने में उन्हें कई तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए उन्होंने ज्यादा समय मांगा था। इस पर सरकार ने उनकी बात मानते हुए डेडलाइन आगे बढ़ा दी है। मनीकंट्रोल के सूत्रों के मुताबिक, DoT ने 30 मार्च से कंपनियों को अलग-अलग इस फ...
देश में ईंधन का मौजूदा भंडार 20 से 40 दिनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त

देश में ईंधन का मौजूदा भंडार 20 से 40 दिनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (Petroleum and Natural Gas Regulatory Board- PNGRB) के सचिव अंजन कुमार मिश्रा (Anjan Kumar Mishra) ने कहा है कि भारत का तरल ईंधन का मौजूदा भंडार देश की 20 से 40 दिनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। हालांकि, इसे इस तरह से नहीं बढ़ाया जा सकता कि यह कई महीनों तक चल सके। नई दिल्ली में आयोजित 'पीएचडीसीसीआई हाइड्रोकार्बन समिट 2026' के दौरान उन्होंने मौजूदा ऊर्जा स्थिति और वैश्विक संकट पर विस्तार से चर्चा की। ईंधन भंडार और पश्चिम एशिया संकट का प्रभावमिश्रा ने कहा कि हमारे पास पहले से ही तरल ईंधन का रिजर्व मौजूद है, लेकिन ऐसा भंडार नहीं बनाया जा सकता जो छह महीने तक चले। यह 20 से 40 दिनों की मांग को पूरा कर सकता है, लेकिन उससे लंबी अवधि के लिए नहीं। पश्चिम एशिया में चल रहे संकट पर बात करते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि इसका असर भारत...
ईरान युद्ध का असर… ATF के दामों में 115% से ज्यादा की वृद्धि… महंगा हो सकता है हवाई सफर

ईरान युद्ध का असर… ATF के दामों में 115% से ज्यादा की वृद्धि… महंगा हो सकता है हवाई सफर

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। ईरान-इजराल-अमेरिका युद्ध (Iran-Israel-America War) का असर हवाई उड़ानों (Air flights) पर तो दिख ही रहा है अब यात्रियों की जेब पर भी पड़ सकता है। पश्चिम एशिया संकट (West Asia crisis.) के बीच भारत में एविएशन टरबाइन फ्यूल (Aviation Turbine Fuel- ATF) की कीमतों में 115% से ज्यादा की बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दिल्ली में अब ATF की कीमत 1 अप्रैल यानी आज से बढ़कर लगभग 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है, जबकि पिछले महीने यह करीब 96,638 रुपये प्रति किलोलीटर थी। इस तेजी का असर आज एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ीं कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है। आज इंडिगो, स्पाइसजेट जैसी कंपनियों के शेयरों में बड़ी हलचल रहने के आसार हैं। क्यों बढ़े एटीएफ के दामएटीएफ के रेट्स में इस बढ़ोतरी की बड़ी वजह ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच जारी युद्ध के कारण वैश्विक तेल बाजार में आई उथल-पुथल है, जिससे ईंध...
महंगाई की मार… आज से बुखार से लेकर शुगर-BP तक…900 से अधिक जरूरी दवाओं के दाम बढ़े

महंगाई की मार… आज से बुखार से लेकर शुगर-BP तक…900 से अधिक जरूरी दवाओं के दाम बढ़े

आर्थिक
नई दिल्ली। आवश्यक दवाओं की कीमतों (Essential Medicines Prices.) में आज से वृद्धि लागू होने जा रही है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) (National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA)) के आदेश के तहत 900 से अधिक दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य में संशोधन किया जाएगा। बुखार, दर्द, संक्रमण, एनीमिया और पोषण संबंधी आवश्यकताओं में उपयोग होने वाली दवाएं शामिल हैं। जीएसटी कटौती के बाद एक अप्रैल से मरीजों व तीमारदारों को 10 फीसदी और मंहगी दरों पर दवा खरीदनी होगी। 60 फीसदी फार्मा कंपनियों ने जनवरी में ही नई मैन्युफैक्चरिंग पर रेट बढ़ा दिए थे। बाजार में जनवरी 2026 से आने वाले दवाओं के नए बैच पर नई एमआरपी पड़ी है। थोक से लेकर रिटेल दवा मार्केट में आज बुधवार से दवा खरीदना मंहगा हो जाएगा। नियमित रूप से हम जिन दवाओं का इस्तेमाल करते हैं उसकी कीमतों में 10 से 12 फीसदी इजाफा होगा। थोक दवा ...
अब PAN और Aadhaar में नाम मिसमैच हुआ तो बंद हो जाएगा पैन कार्ड, जानें ठीक करने का आसान तरीका

अब PAN और Aadhaar में नाम मिसमैच हुआ तो बंद हो जाएगा पैन कार्ड, जानें ठीक करने का आसान तरीका

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अप्रैल में एक बड़ा बदलाव होने वाला है, जो सीधे आपके PAN कार्ड के इस्तेमाल पर असर डाल सकता है। अगर आपने अब तक अपने PAN और Aadhaar की डिटेल्स को सही तरीके से चेक नहीं किया है, तो यह आपके लिए अलर्ट है। सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि जिन लोगों के PAN और Aadhaar में नाम की स्पेलिंग अलग-अलग (Mismatch Name) है, उनका PAN कार्ड ‘इनऑपरेटिव’ यानी बेकार किया जा सकता है। इसका मतलब यह होगा कि आपका PAN होते हुए भी आप उसे बैंकिंग, ITR फाइलिंग या किसी भी फाइनेंशियल काम में इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। दोनों में नाम मैच होना जरूरीअक्सर लोग सोचते हैं कि सिर्फ PAN-Aadhaar लिंक होना ही काफी है, लेकिन अब नाम का मैच होना भी उतना ही जरूरी हो गया है। छोटी सी स्पेलिंग मिस्टेक भी आपके लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। ऐसे में 1 अप्रैल से पहले यह काम करना बेहद जरूरी है, ताकि आगे कोई दिक्कत न आए। अच्छी बात यह है क...
5जी ट्रैफिक साल दर साल 70 प्रतिशत से अधिक बढ़ा: नोकिया MBiT इंडेक्स

5जी ट्रैफिक साल दर साल 70 प्रतिशत से अधिक बढ़ा: नोकिया MBiT इंडेक्स

आर्थिक, लाइफस्टाइल
नई दिल्ली, 31 मार्च 2026: नोकिया ने अपने वार्षिक मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स (MBiT) के 13वें संस्करण से निष्कर्ष जारी किए, जिसमें भारत के 5जी अंगीकार और डेटा उपभोग एवं रुख में सतत मजबूत गति रेखांकित की गई है। यह रिपोर्ट इस बात का खुलासा करती है कि पूरे भारत में मासिक 5जी डेटा ट्रैफिक साल दर साल 70 प्रतिशत की दर से बढ़कर 2025 में 12.2 एक्साबाइट (EB) पहुंच गया और इस प्रकार से कुल मोबाइल ब्रॉडबैंड ट्रैफिक में करीब 47 प्रतिशत योगदान यह कर रहा है। प्रति यूज़र औसत मासिक मोबाइल डेटा उपभोग 2025 में बढ़कर 31जीबी से अधिक पहुंच गया जो पिछले पांच वर्षों में 18 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ा। यह विस्तृत मोबाइल ब्रॉडबैंड (eMBB) के तेज विस्तार और एआई एप्लीकेशंस, 4के वीडियो स्ट्रीमिंग एवं क्लाउड गेमिंग जैसे अधिक डेटा उपयोग वाले मामलों के लिए बढ़ती मांग को दर्शाता है। वर्ष 2025 में प्रति...
फारस की खड़ी में फंसे हैं भारत के लिए ईंधन ला रहे कुल 28 जहाज… इनमें 18 भारतीय और 10 विदेशी

फारस की खड़ी में फंसे हैं भारत के लिए ईंधन ला रहे कुल 28 जहाज… इनमें 18 भारतीय और 10 विदेशी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सरकार (Government) ने सोमवार को एक अहम जानकारी देते हुए बताया कि ऊर्जा उत्पादों से लदे और भारत (India) आ रहे 10 विदेशी झंडे वाले जहाज (10 Foreign-Flagged Ships) इस समय फारस की खाड़ी (Persian Gulf ) में फंसे हुए हैं। इसके अलावा, 18 भारतीय जहाज भी वर्तमान में इसी क्षेत्र में मौजूद हैं। कुल मिलाकर 28 जहाजों पर संकट अभी भी मंडरा रहा है। जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश सिन्हा ने मौजूदा हालात पर सवालों के जवाब देते हुए स्थिति को स्पष्ट किया। फंसे हुए विदेशी जहाजों की डिटेलविशेष सचिव ने बताया कि भारत आ रहे इन 10 विदेशी जहाजों में महत्वपूर्ण ऊर्जा उत्पाद मौजूद हैं।3 जहाज: एलपीजी (LPG) से लदे हैं।4 जहाज: कच्चा तेल (Crude Oil) लेकर आ रहे हैं।3 जहाज: एलएनजी (LNG) से भरे हुए हैं। इनके अलावा, भारतीय ध्वज वाले जहाज भी हैं। इनमें एलपीजी के तीन टैंकर, एक एलएनजी वाहक और कच्चे तेल के ...
PM मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बात… ग्रीन हाइड्रोजन और सेमीकंडक्टर पर जोर

PM मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बात… ग्रीन हाइड्रोजन और सेमीकंडक्टर पर जोर

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को नीदरलैंड (Netherlands) के अपने समकक्ष रॉब जेटेन (PM Rob Jetten) से फोन पर बात की, जिसमें सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, व्यापार और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसके अलावा, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें पीएम मोदी ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता को शीघ्र बहाल किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि उन्होंने और जेटेन ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमने सेमीकंडक्टर, वृहद जल परियोजनाएं, ग्रीन हाइड्रोजन समेत विभिन्न क्षेत्रों में हमारी साझेदारी की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। मोदी ने कहा कि हमने पश्...
संकट के बीच राहत की खबर…. 6000 PNG उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए LPG कनेक्शन

संकट के बीच राहत की खबर…. 6000 PNG उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए LPG कनेक्शन

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सरकार (Government) द्वारा पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) (PNG - Piped Natural Gas) को बढ़ावा देने और एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) (LPG - Liquefied Petroleum Gas) की सप्लाई को सुव्यवस्थित करने के प्रयासों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, शनिवार तक 6000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं। इस विषय पर मंत्रालय के सचिव नीरज मित्तल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इन उपभोक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'कल तक 6000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपनी एलपीजी सरेंडर कर दी! उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद!!' उन्होंने अन्य पीएनजी यूजर्स से भी अपील की कि वे उन लोगों की मदद के लिए अपना एलपीजी कनेक्शन छोड़ दें, जिनके पास अभी तक पीएनजी की सुविधा नहीं है। तीन महीने बाद बंद हो सकती है एलपीजी सप्लाईसरकार की योजना है कि जिन घरों में...