वैश्विक संकट के बीच भारत में पडोसी देश के मुकाबले सस्ता है LPG सिलेंडर, जानें आज के रेट….
नई दिल्ली। एलपीजी (LPG) सब्सिडी (Subsidy), सप्लाई (Supply) और सिलेंडर प्राइस (Cylinder Price ) को लेकर कई अपडेट्स हैं, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। इनके अलावा आपको यह जानकर हैरानी होगी कि घरेलू उपभोक्ताओं को मिल रहे राहत का बोझ कैसे सरकार उठा रही है। फिलहाल उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) दुनिया के कई देशों की तुलना में सस्ता उपलब्ध है।
क्या है सब्सिडी पर अपडेटसबसे पहले बात एलपीजी (LPG) सब्सिडी की। अब एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी पाने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (e-KYC) अनिवार्य कर दिया गया है। एचपीसीएल ने कहा है कि अपनी एलपीजी सब्सिडी का लाभ बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए 30 जून 2026 तक e-KYC पूरा कर लें। यह प्रक्रिया HP PAY ऐप के माध्यम से या अपने गैस वितरक (डिस्ट्रीब्यूटर) के कार्या...









