Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

MP: बॉयफ्रेंड को घर में रखना चाहती है पत्नी…पति ने जान का खतरा बताकर लगाई सुरक्षा की गुहार

MP: बॉयफ्रेंड को घर में रखना चाहती है पत्नी…पति ने जान का खतरा बताकर लगाई सुरक्षा की गुहार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में एक पति ने अपनी ही पत्नी से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. पीड़ित पति (Victimized Husband) का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) को घर में साथ रखना चाहती थी. जब उसने इसका विरोध किया तो पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, नगदी और बच्चों को लेकर चली गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला ग्वालियर के सिकंदर कम्पू इलाके का है. यहां रहने वाले राजकुमार कुशवाह मंगलवार को एसपी ऑफिस में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शिकायत देते हुए बताया कि साल 2008 में उनकी शादी पूनम कुशवाह से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के बाद उनके तीन बेटियां और एक बेटा हुआ. राजकुमार का आरोप है कि कुछ समय से उसकी पत्नी का किसी दूसरे यु...
चचाई पॉवर प्लांट का महा-रिकॉर्ड, लगातार 600 दिनों से चल रही है अमरकंटक की यह यूनिट

चचाई पॉवर प्लांट का महा-रिकॉर्ड, लगातार 600 दिनों से चल रही है अमरकंटक की यह यूनिट

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। अमरकंटक थर्मल पॉवर स्टेशन चचाई की 210 मेगावॉट क्षमता वाली यूनिट ने लगातार 600 दिनों तक बिना किसी बाधा के निरंतर बिजली उत्पादन करने का एक अभूतपूर्व महा-रिकॉर्ड स्थापित किया है। कंपनी के इतिहास में आज तक किसी भी जनरेटिंग यूनिट ने इतने लंबे समय तक बिना बंद हुए उत्पादन नहीं किया है। प्लांट की यह ऐतिहासिक यात्रा 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हुई थी, जो आज भी सफलतापूर्वक निरंतर जारी है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्लांट के नेतृत्व और पूरी तकनीकी टीम को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने विश्वास जताया है कि अमरकंटक थर्मल पॉवर स्टेशन भविष्य में भी उत्कृष्टता की इस भावना को बनाए रखेगा और राज्य की प्रगति के लिए सफलता के कई नए कीर्तिमान गढ़ेगा। प्रदर्शन के बेमिसाल आंकड़े इस असाधारण ...
नर्मदापुरम बना प्रदेश का एकमात्र जिला जहां चारों प्रकार का होता है रेशम उत्पादन

नर्मदापुरम बना प्रदेश का एकमात्र जिला जहां चारों प्रकार का होता है रेशम उत्पादन

आर्थिक, मध्य प्रदेश
मालाखेड़ी, पचमढ़ी, मढ़ई के रेशम केंद्रों से हजारों किसानों को हो रहा लाभ भोपाल! प्रदेश में रेशम उद्योग को नई पहचान मिल रही है। नर्मदापुरम जिले ने रेशम उत्पादन में प्रदेशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। जिले में मलबरी, टसर, ईरी और मूंगा, चारों प्रकार का रेशम उत्पादित हो रहा है। नर्मदापुरम प्रदेश का पहला जिला है जहां चारों प्रकार के रेशम का उत्पादन होता है। जिले के रेशमी वस्त्र अब फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी बिक रहे हैं।मालाखेड़ी बना रेशम उत्पादन का मुख्य केंद्र जिले का मुख्य रेशम केंद्र मालाखेड़ी सिल्क कैंपस में संचालित है। यहाँ "फार्म से फेब्रिक" तक पूरी प्रक्रिया होती है। वर्ष 2025 में मालाखेड़ी केंद्र में 742 किलोग्राम मलवरी रेशम धागा उत्पादन हुआ। 32 महिलाओं को 5.78 लाख रुपये की मजदूरी दी गई, जबकि 415 किलोग्राम धागे की ट्विस्टिंग में 10 महिलाओं को 2.50 ...
खजुराहो में आयोजित 25वें काउंट डाउन कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री जाधव होंगे मुख्य अतिथि

खजुराहो में आयोजित 25वें काउंट डाउन कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री जाधव होंगे मुख्य अतिथि

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल! भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव, 27 मई को विश्वप्रसिद्ध खजुराहो स्मारक समूह में आयोजित होने वाले 25वें “काउंट डाउन” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में योग, स्वास्थ्य एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया जाएगा। यह आयोजन 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY-2026) के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय जन-जागरूकता एवं प्रसार अभियान का महत्वपूर्ण चरण है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी पहल के परिणामस्वरूप संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। वर्ष 2015 में प्रथ...
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कैलाश चन्द्र पन्त और डॉ. नारायण व्यास को पद्मश्री से सम्मानित होने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कैलाश चन्द्र पन्त और डॉ. नारायण व्यास को पद्मश्री से सम्मानित होने पर दी बधाई

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की दो विभूतियों श्री कैलाश चन्द्र पन्त (शिक्षा और साहित्य) और डॉ. नारायण व्यास (पुरातत्व विज्ञान) को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। दोनों पद्म श्री अवार्डी भोपाल में निवास करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रदेश की महान विभूतियों ने अपने उत्कृष्ट कार्यों, रचनात्मक लेखन और शोध कार्य के लिए दी गई दीर्घकालीन सेवाओं से मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। श्री पन्त और श्री व्यास दोनों विभूतियों का योगदान समाज और भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में अन्य प्रदेशों की विभूतियों के साथ मध्यप्रदेश की दो विभूतियों श्री कैलाश चन्द्र पन्त को शिक्षा और साहित्य तथा डॉ. नारायण व्यास को पुरातत्व के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए चयनित ह...
ट्विशा शर्मा मौत मामला….. पति समर्थ में पूछताछ में उगले राज…. जानिए क्या हुआ था उस रात?

ट्विशा शर्मा मौत मामला….. पति समर्थ में पूछताछ में उगले राज…. जानिए क्या हुआ था उस रात?

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भोपाल (Bhopal) में मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) की संदिग्ध मौत के मामले में देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने कमान संभाल ली है. सोमवार को सीबीआई ने भोपाल पुलिस से केस डायरी और तमाम दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर नए सिरे से एफआईआर दर्ज की है. इस बड़े घटनाक्रम के बीच, भोपाल की कटारा हिल्स पुलिस की 7 दिन की रिमांड में मौजूद ट्विशा के पति समर्थ सिंह (Samarth Singh) से हुई पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, समर्थ पूछताछ में ज्यादातर वही जवाब दे रहा है, जो शुरुआत से उसकी मां गिरीबाला सिंह कहती आई हैं. उसने पूरी घटना के पीछे ट्विशा के बदले हुए व्यवहार और उनके ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े होने को वजह बताया है. समर्थ ने बताया कि शादी के बाद शुरुआती दिनों में उसके और ट्विशा के बीच रिश्ते पूरी तरह सामान्य थे. विवाद की शुरुआत 17 अप्र...
वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

वक्फ संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने का कार्य ऐतिहासिक : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड विभिन्न नवाचारों से देश में सबसे आगे है। प्रदेश में वक्फ बोर्ड के माध्यम से वक्फ संपत्तियां ऑनलाइन की गई, इसके लिए भारत सरकार से स्कॉच अवार्ड मिला। यह पारदर्शी व्यवस्था पूरे देश के लिए उदाहरण बनी है। म.प्र वक्फ बोर्ड देश का श्रेष्ठ वक्फ बोर्ड है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को रवीन्द्र भवन भोपाल में मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। रहीम और रसखान ने दिया समरसता का संदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा देश रहीम और रसखान की मेलजोल की संस्कृति में विश्वास रखता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की जनता कानून में भरोसा रखती है, चाहे किसी भी समुदाय की हो। इसलिए भारत पूरे विश्व में आदर्श है। कश्मीर की जनता ने पड़ोसी दरिंदों को खदेड़ा, यह भारत की आदर्श संस्क...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिप्रा तीर्थ परिक्रमा में सम्मिलित हो रहे श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिप्रा तीर्थ परिक्रमा में सम्मिलित हो रहे श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया

मध्य प्रदेश
उज्जैन! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की पुण्यधरा, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय ‘शिप्रा तीर्थ परिक्रमा-2026’ में सम्मिलित हो रहे सभी श्रद्धालुजनों का हार्दिक अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘विकास भी-विरासत भी’ के संकल्प के साथ यह पवित्र यात्रा लोगों की आध्यात्मिक, सामाजिक व पर्यावरणीय चेतना को और विस्तार प्रदान करेगी।...
डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य

डिजिटल दीदी पूनम खेल-खेल में संवार रही नौनिहालों का भविष्य

मध्य प्रदेश
भोपाल !  कार्यकर्ता ने। परासिया परियोजना के वार्ड क्रमांक 12 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूनम चौरसिया आज सोशल मीडिया पर एक चर्चित नाम बन चुकी हैं। पूनम अपनी आंगनवाड़ी के बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने और उनके संपूर्ण विकास के लिए अनूठे प्रयोग कर रही हैं। पूनम चौरसिया के यूट्यूब चैनल '@parasiawalipoonam' की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस चैनल पर 71 हजार 600 से अधिक सब्सक्राइबर्स जुड़ चुके हैं। खेल-खेल में प्रारंभिक बाल्याव्यस्था, देखभाल और शिक्षा गतिविधियों को सिखाते हुए पूनम अब तक 6 हजार 800 से ज्यादा वीडियो अपलोड कर चुकी हैं, जिन्हें 7 करोड़ 48 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। यूट्यूब ही नहीं, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी उनकी वीडियो खूब पसंद किए जा रहे हैं। स्थानीय संसाधनों से शिक्षा को बनाया मजेदार एम.कॉम (M.Com) शिक्षित पूनम साल 2020 से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा की दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा की दीं शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी देश-प्रदेशवासियों को 'गंगा दशहरा’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गंगा जी सनातन संस्कृति की आत्मा, भारत की जीवन-रेखा और यहां की समृद्ध सभ्यता की शाश्वत अभिव्यक्ति हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा मैया के चरणों में प्रणाम करते हुए कहा कि गंगा मैया की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे, यही प्रार्थना है।...