Thursday, October 22खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

MP के रीवा में आर्मी चीफ बोले- ट्रम्प क्या कर रहे हैं? उनको खुद भी नहीं पता…

MP के रीवा में आर्मी चीफ बोले- ट्रम्प क्या कर रहे हैं? उनको खुद भी नहीं पता…

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
रीवा। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Army Chief General Upendra Dwivedi) ने भविष्य की सुरक्षा चिंताओं को लेकर अपनी राय सामने रखी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में अनिश्चितता काफी ज्यादा बढ़ी हुई है। भविष्य पूरी तरह से जटिलता और अनिश्चितता से भरा हुआ है। किसी भी तरह के युद्ध और साइबर सुरक्षा (War and Cyber ​​Security) से जुड़ी चुनौतियां तेजी के साथ हमारी तरफ आ रही हैं। अपने गृह नगर रीवा (Rewa) में एक कॉलेज के छात्रों को संबोधित करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि आने वाले दिनों में जिन चुनौतियों का सामना हम करने वाले हैं, वह और भी ज्यादा अस्थिर, अनिश्चित और जटिल होंगी, अपने इस भाषण के दौरान जनरल द्विवेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (American President Trump) की अनिश्चित नीतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "आप और मैं इस बारे में बिल्कुल अनजान हैं कि भविष्य में क्या होगा... डोनाल्ड ट्र...
MP के बालाघाट जिले में 14 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

MP के बालाघाट जिले में 14 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बालाघाट जिले (Balaghat district) में 14 लाख रुपए के इनामी महिला नक्सली (Female Naxalite Reward Rs 14 lakh) ने सरेंडर कर दिया। सुनीता नाम की यह नक्सली प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति की सदस्य थी। उस पर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सीएम मोहन यादव ने इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलियों को दी गई कड़ी चेतावनी का असर बताया। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि मध्य प्रदेश के बालाघाट में 14 लाख रुपए के इनामी महिला नक्सली ने सरेंडर कर दिया है। होंने बताया कि सुनीता ने एक नवंबर को मध्य प्रदेश पुलिस की विशेष नक्सल विरोधी इकाई हॉक फोर्स के सहायक कमांडर रूपेंद्र धुर्वे के सामने सरेंडर किया। अधिकारी ने बताया कि सुनीता प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट...
Pak ने कोई ‘कायराना हरकत’ की कोशिश की तो भारतीय सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: थल सेना प्रमुख

Pak ने कोई ‘कायराना हरकत’ की कोशिश की तो भारतीय सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार: थल सेना प्रमुख

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रीवा। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam terror attack) के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के जरिए पाकिस्तान (Pakistan) को घर में घुसकर मारने के बाद पड़ोसी मुल्क को एक बार फिर साफ चेतावनी दे दी गई है। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Army Chief General Upendra Dwivedi) ने शुक्रवार को कहा कि यदि पाकिस्तान ने किसी 'कायराना हरकत' की कोशिश की तो भारत की सशस्त्र सेनाएं ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए पूरी तरह तैयार हैं और कठोरता से जवाब दिया जाएगा। सेना प्रमुख ने यह बात रीवा सैनिक स्कूल दौरे के समय कही, जहां उन्होंने और वर्तमान नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कभी एक साथ पढ़ाई की थी। सैनिक स्कूल रीवा और नेशनल डिफेंस अकैडमी में बैचमेट रह चुके द्विवेदी और त्रिपाठी शुक्रवार को एक विशेष समारोह में हिस्सा लेने के लिए अपने स्कूल में पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में जनरल द्विवेदी...
Weather : MP में तीन दिन तक बारिश की संभावना… आज इन 10 जिलों में अलर्ट

Weather : MP में तीन दिन तक बारिश की संभावना… आज इन 10 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल । मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में नवंबर का पहला हफ्ता बारिश (Rain) और ठंड (Cold) दोनों लेकर आया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। रविवार को इंदौर (Indore), नर्मदापुरम (Narmadapuram) और जबलपुर संभाग (Jabalpur divisions) के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन में दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं। दो सिस्टम एक्टिव, लेकिन असर सीमित रहेगाअरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने दो निम्न दाब क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) फिलहाल एक्टिव हैं। हालांकि, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, इनका सीधा प्रभाव मध्यप्रदेश में ज्यादा नहीं दिखेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रदेश में हल्की फुहारें जारी रहेंगी, लेकिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। बीते तीन-चा...
MP: उज्जैन में चल रही थी बच्चों की शादी की तैयारी, 8 दिन पहले समधन को ले भागा समधी

MP: उज्जैन में चल रही थी बच्चों की शादी की तैयारी, 8 दिन पहले समधन को ले भागा समधी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) में हैरान करने वाला एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़का और लड़की की शादी (Boy and Girl Marriage) की तैयारी चल रही थी। इसी बीच शादी से 8 दिन पहले 45 साल की समधन (Samadhan) 50 साल के समधी (Samadhi) के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चों की शादी सगाई की बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। परिवार वालों ने कई जगह उनकी तलाश की। जब दोनों नहीं मिले तो पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए महिला की तलाश शुरू की। पुलिस महिला को बरामद कर थाने लेकर पहुंची। महिला ने घर जाने से इनकार करते हुए समधी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। पुलिस ने महिला को काफी समझाया, लेकिन महिला नहीं मानी और समधी के गांव चली गई। पुलिस ने बताया कि दोनों बालिग हैं और यह व्यक्तिगत मामला है, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई...
MP: जबलपुर के एक स्कूल का फरमान… जुमे को रहेगी छुट्टी, रविवार को नहीं, छिड़ा विवाद

MP: जबलपुर के एक स्कूल का फरमान… जुमे को रहेगी छुट्टी, रविवार को नहीं, छिड़ा विवाद

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर शहर (Jabalpur city) में प्रतिष्ठित अंजुमन इस्लामिया स्कूल (Prestigious Anjuman Islamia School) के एक फैसले को लेकर विवाद छिड़ गया है। स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि अब स्कूल में छुट्टी रविवार को नहीं बल्कि जुमे (शुक्रवार) को होगी। यह जानकारी अभिभावकों को स्कूल के वॉट्सऐप ग्रुप में दी गई है। इसके बाद विवाद छिड़ गया है। बात भाजपा और कांग्रेस में टकराव तक पहुंच गई है। वहीं, स्कूल प्रबंधन की दलील है कि जुम्मे के दिन नमाज की वजह से कम बच्चे स्कूल आते थे, इसलिए अवकाश का दिन बदलने का फैसला किया गया है। क्या है नया फरमानस्कूल की ओर से जारी संदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब से हर शुक्रवार को स्कूल बंद रहेगा और रविवार को नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इस निर्णय की सूचना स्कूल प्रबंधन ने प्रिंसिपल के हवाले से दी है। संदेश में कहा गया है कि यह फैसला छा...
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने राष्ट्रीय एकता दिवस की दिलायी शपथ

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने राष्ट्रीय एकता दिवस की दिलायी शपथ

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में प्रात: 10 बजे राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी। इसके पूर्व सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। शपथ में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया। इस अवसर पर  अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, श्री के.सी. गुप्ता, श्री संजय दुबे, श्री संजय कुमार शुक्ल, श्री शिवशेखर शुक्लासहित मंत्रालय, विंध्याचल,सतपुड़ा भवन और पुलिस विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थितरहे।...
एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने में सभी की सहभागिता आवश्यक : मंत्री परमार

एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने में सभी की सहभागिता आवश्यक : मंत्री परमार

मध्य प्रदेश
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने कहा है कि भारत में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज हर निर्णय ऐसे हो रहे हैं जैसे सरदार वल्लभ भाई पटेल ही फिर से भारत का नेतृत्व करने के लिए खड़े हों। प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 तक विश्व का सबसे समृद्ध एवं विकसित देश बनने का संकल्प लिया है। भारत 'वसुधैव कुटुंबकम्' के अपने दृष्टिकोण के साथ विश्वमंच पर पुनः आगे बढ़ रहा है। मंत्री श्री परमार ने कहा कि भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा और हर विधा-हर क्षेत्र में विश्वभर में सिरमौर देश बनेगा। स्वाभिमान के साथ देश को वैश्विक मंच पर सिरमौर बनाने की संकल्पना में सहभागिता करने की आवश्यकता है। मंत्री श्री परमार ने शुक्रवार को 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर शाजापुर जिले के...
मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और रोज़गार के संकल्प का अभ्युदय

मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और रोज़गार के संकल्प का अभ्युदय

मध्य प्रदेश, लेख
डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश आज अपनी स्थापना के 70वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। एक नवंबर 1956 को अस्तित्व में आये मध्यप्रदेश में विकास की नई यात्रा विगत दो दशकों से आरंभ हुई, जो प्रदेश को देश में अग्रणी राज्य बनाने की संभावनाओं तक पहुंच गई है। यह सुखद संयोग है कि आज देवउठनी ग्यारस के पावन अवसर पर राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हमारे तीज, त्यौहार और परंपराएं हमारी संस्कृति का आधार हैं। उत्सव के आनंद से ही भविष्य निर्माण के भाव निर्मित होते हैं। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि प्रदेश में सभी त्यौहारों को व्यापक स्वरूप में मनाया जा रहा है। अपने त्यौहारों का सांस्कृतिक संदर्भ ही हमें पुरातन से नूतन की प्रेरणा देता है। हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत का ह्दय मध्यप्रदेश वन, जल, अन्न, खनिज, शिल्प, कला, संस्कृति, उत्सव और परंपराओं से समृद्ध है। हमें मां नर्मदा, चंबल, पार्वती, शिप्रा...
MP: ग्वालियर में BJP की महिला पार्षद ने दी धमकी, 15 दिन में सड़क नहीं बनी तो बहा देंगी अपना खून…

MP: ग्वालियर में BJP की महिला पार्षद ने दी धमकी, 15 दिन में सड़क नहीं बनी तो बहा देंगी अपना खून…

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में खराब सड़कों (Bad Roads) को लेकर बीजेपी की एक महिला पार्षद (BJP Woman Councilor) ने नगर निगम को अल्टीमेटम दिया है। पार्षद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर चेतावनी दी है कि यदि अगले 15 दिनों में सड़कों की मरम्मत नहीं की गई,तो वह निगम मुख्यालय के सामने अपना खून बहाएंगी। यह वीडियो बीजेपी पार्षद अपर्णा पाटिल (Aparna Patil) ने बसंत विहार इलाके की खराब सड़कों को लेकर जारी किया है। पाटिल ने कहा कि इन सड़कों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं,जिनमें लोग घायल हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बसंत विहार के निवासी पूरा टैक्स चुकाते हैं,लेकिन उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। पार्षद ने बताया कि वह तीन साल से इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रही हैं,लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। अपर्णा पाटिल ने कहा कि क्षेत्र में लगातार दु...