Friday, October 23खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

MP: गांजे की तस्करी कर रहा था मंत्री प्रतिमा बागरी का भाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP: गांजे की तस्करी कर रहा था मंत्री प्रतिमा बागरी का भाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सतना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले (Satna district) से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। प्रदेश सरकार में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी (Minister Pratima Bagri) के सगे भाई अनिल बागरी (Real brother Anil Bagri) को पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस हाई-प्रोफाइल कार्रवाई में पुलिस ने 46 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि मंत्री का भाई अपने जीजा के साथ मिलकर नशे का यह काला कारोबार चला रहा था। एडिशनल एसपी प्रेमलाल कुर्वे ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के मरौहा गांव में अवैध मादक पदार्थों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर 7-8 दिसंबर की दरमियानी रात पुलिस ने मरौहा निवासी पंकज सिंह के घर पर दबिश दी। पुलिस ने जब घर के बाहर टीन ...
MP में पड़ रही कड़ाके की ठंड …. 5 डिग्री से नीचे आया पारा, 3 दिन शीतलहर का अलर्ट

MP में पड़ रही कड़ाके की ठंड …. 5 डिग्री से नीचे आया पारा, 3 दिन शीतलहर का अलर्ट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) इस समय भीषण ठंड की चपेट (Grip of Severe Cold) में है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर (Cold Wave) का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, जबलपुर, सिवनी और शहडोल के लिए कोल्ड वेव अलर्ट, जबकि नरसिंहपुर में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है। हालात ऐसे हैं कि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच सकता है। बर्फीली हवाओं से कंपकंपा प्रदेशउत्तर भारत से आ रही सर्द और बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। कई शहरों में रात का तापमान 6 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। शहडोल जिले के कल्याणपुर में सबसे कम 4.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। वहीं, भोपाल में पिछले चार दिनों से लगातार सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन के समय भी ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। रविवार और सोमवार की रात प्रद...
MP: उज्जैन के महिदपुर में हॉस्टल में गैस फैलने से बिगड़ी 15 छात्राओं की तबीयत, दो की हालत गंभीर

MP: उज्जैन के महिदपुर में हॉस्टल में गैस फैलने से बिगड़ी 15 छात्राओं की तबीयत, दो की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) के महिदपुर (Mahidpur) कस्बे में रविवार रात एक हॉस्टल में अज्ञात गैस (Unknown gas) और धुआं फैल गया। इससे 15 छात्राएं (15 Girl Students) बीमार पड़ गईं। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 5 छात्राओं ने सोमवार को सुबह फिर से गैस से बेचैनी होने की सूचना दी। इसके बाद उनको उज्जैन के चरक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इनमें से 2 को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उज्जैन के कलेक्टर रोशन कुमार सिंह (Collector Roshan Kumar Singh) ने कहा कि छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई है। सभी की हालत सामान्य है। धुएं के कारण सभी घबरा गईं। इसमें कुछ भी गंभीर नहीं है। सभी की हालत स्थिर है। अधिकारी धुएं के स्रोत की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद साफ हो पाएगा कि गैस किसी वाहन से निकली थी या किसी अन्य वजह से फैली। छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल के ब...
MP: सतना में बिजली विभाग का कारनामा… 12 रुपये के बिल की वसूली के लिए भेजा नोटिस

MP: सतना में बिजली विभाग का कारनामा… 12 रुपये के बिल की वसूली के लिए भेजा नोटिस

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सतना। एमपी अजब (MP Amazing.) है, यहां की व्यवस्था गजब है... यह कहावत एक बार फिर सतना जिले (Satna district) के बिजली विभाग (Electricity Department) ने सच साबित कर दिखाई है। विभाग ने वसूली के जोश में होश खोते हुए एक उपभोक्ता को महज 12 रुपये की बकाया राशि के लिए नोटिस थमा दिया। हद तो तब हो गई जब मई महीने में बना यह नोटिस 7 महीने बाद अब उपभोक्ता के हाथ में दिया गया। नोटिस भेजने में कागज और प्रिंटिंग का खर्च ही 12 रुपये से ज्यादा हो गया होगा, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। दरअसल यह पूरा मामला सतना जिले के कोठी का है। यहां रहने वाले उपभोक्ता पीयूष अग्रवाल ने बतायु की समय पर बिल जमा करते हैं। पीयूष उस वक्त हैरान रह गए जब कल बिजली विभाग के कर्मचारी उनके यहां पहुंचे और उन्हें एक आधिकारिक नोटिस थमाया। नोटिस खोलते ही पीयूष का सिर चकरा गया। इसमें लिखा था कि उन पर 12 रु...
MP: मंदसौर में नाबालिग लड़की का वीडियो वायरल करने वालों के घर पर चला बुलडोजर, शहर में तनाव

MP: मंदसौर में नाबालिग लड़की का वीडियो वायरल करने वालों के घर पर चला बुलडोजर, शहर में तनाव

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
मंदसौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) में प्रशासन ने बड़ा बुलडोजर ऐक्शन लिया है। यहां के शामगढ़ में प्रशासन ने नाबालिग को ब्लैकमेल (Blackmail) करने और उसका सेक्स वीडियो सर्कुलेट करने के आरोप में यह ऐक्शन लिया है। इस घटना के बाद से मंदसौर में सांप्रदायिक तनाव जैसी स्थिति (Situation Communal tension) बन गई थी। यहां प्रशासन ने भारी पुलिस बल की तैनाती की है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। मिली जानकारी के अनुसार, रिहान और बाबू नाम के आरोपियों ने नाबालिग लड़की का जबरदस्ती अश्लील वडियो शूट किया और फिर उस वीडियो के लिए ब्लैकमेल करते हुए 5 लाख रुपए की मांग की। इस घटना के बाद शहरभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। इस मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी हेमलता कुरी ने बताया कि विरोध प्रदर्शन करने वालों की मा...
MP: शिवपुरी में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 250 बीघा सरकारी जमीन कराई मुक्त

MP: शिवपुरी में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 250 बीघा सरकारी जमीन कराई मुक्त

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) में प्रशासन ने बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की है। शिवपुरी जिले (Shivpuri district) के वन परिक्षेत्र कोलारस में वन, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 250 बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त (250 Bigha Government land Encroachment free) कराई गई है। इस ऐक्शन के बाद प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा जिले में अवैध पर बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शिवपुरी में बुलडोजर कार्रवाई के बाद वन विभाग सूत्रों ने कल शाम यह जानकारी देते हुए बताया कि कोलारस वन परिक्षेत्र में ग्राम राई के पास शिवनारायण धाकड़, सीताराम धाकड़ आदि ग्रामीण वन भूमि पर कब्जा कर खेती कर रहे थे। इस बार भी उन्होंने फसल लगा दी थी। इसके बाद कल शाम संयुक्त दल द्वारा लगभग 6 जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टरों के द्वारा उनकी फसल को हटाकर जमीन को जोत कर अवैध कब्जा हटाकर वन ...
MP: रतलाम के जावरा इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस का रिसाव, 5 लोगों की हालत बिगड़ी

MP: रतलाम के जावरा इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस का रिसाव, 5 लोगों की हालत बिगड़ी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रतलाम। एमपी (MP) के रतलाम जिले (Ratlam district) के जावरा इंडस्ट्रियल एरिया (Jawra Industrial Area) में शनिवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। फेरिक सल्फेट बनाने वाली एक फैक्टरी में क्लोरीन गैस का रिसाव (Chlorine Gas Leak) हो गया। गैस फैलते ही अफरातफरी फैल गई। बताया जाता है कि मौके पर मौजूद कर्मचारी बाहर की ओर भागे लेकिन रिसाव रोकने में कामयाब नहीं हो सके। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। इन लोगों को सांस लेने में तकलीफ, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत पर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जावरा इंडस्ट्रियल एरिया में फेरिक सल्फेट पाउडर बनाने वाली एक फैक्ट्री में लगभग 20 साल पुराने क्लोरीन गैस सिलेंडर में लीकेज हो गया। गैस तेजी से फैली जिससे पूरा इलाका धुंध के आगोश में आ गया। इंडस्ट्रियल एरिया में भगदड़ जैसे हालात बन गए। अफरातफरी के बीच मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उ...
MP: उज्जैन में पकड़ाई नकली नोट छापने की फैक्ट्री, 17.50 लाख की फेक करंसी जब्त… 2 गिरफ्तार

MP: उज्जैन में पकड़ाई नकली नोट छापने की फैक्ट्री, 17.50 लाख की फेक करंसी जब्त… 2 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की उज्जैन पुलिस (Ujjain Police) ने नकली नोट (Fake notes) छापने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार (2 Accused Arrested) किया है। उनके पास से 17 लाख 50 हजार रुपये के नकली नोट (Fake notes) जब्त किए गए हैं। इन नोट में सुरक्षा धागे और ग्रीन इंक सिक्योरिटी पैटर्न (Green ink security pattern) जैसे नकली फीचर्स थे। आरोपी इंदौर की एक कॉलोनी के एक फ्लैट में नकली नोट छापते थे। वे 10 लाख रुपये के नकली नोट के बदले 1 लाख रुपये के असली नोट का सौदा करते थे। उज्जैन जिले के थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग 500 रुपये के नकली नोट भारी मात्रा में लेकर उज्जैन शहर में डिलीवरी के लिए आने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस को पांड...
मप्र के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता वीरा के शावक की मौत

मप्र के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में मादा चीता वीरा के शावक की मौत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
- एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने वीरा और उसके दो शावकों को बाड़े से खुले जंगल में किया था रिलीजश्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीकी मादा चीता वीरा के 10 महीने के शावक की मौत हो गई। उसे मादा चीता वीरा और दूसरे शावक के साथ एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाड़े से कूनो के पारोंद क्षेत्र में खुले जंगल में रिलीज किया था। शुक्रवार शाम पारोंद के जंगल में शावक का शव मिला है। चीता प्रोजेक्ट के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि शावक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि वीरा और उसका दूसरा शावक पूरी तरह सुरक्षित हैं। उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। कूनो में चीतों की गतिविधियों और स्वास्थ्य पर चौबीसों ...
मप्रः रीवा में जीएसटी विभाग का छापा, किराना दुकान में मिले संदिग्ध बिल और कागजात

मप्रः रीवा में जीएसटी विभाग का छापा, किराना दुकान में मिले संदिग्ध बिल और कागजात

मध्य प्रदेश, राज्य
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा में शुक्रवार शाम शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में जीएसटी विभाग की टीम ने रतन किराना स्टोर पर अचानक छापा मारा। लंबे समय से दुकान पर जीएसटी चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद विभाग ने बिना पूर्व जानकारी के कार्रवाई करने का निर्णय लिया। टीम के पहुंचते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ ही मिनटों में दुकान के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। विभाग के अधिकारियों ने दुकान के अंदर जाकर दस्तावेजों की जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार, टीम को कई ऐसे बिल और कागजात मिले हैं जिनमें बिलिंग से जुड़ी अनियमितताओं के संकेत मिलते हैं। बताया जा रहा है कि कुछ बिल रिकॉर्ड में दर्ज नहीं थे, जबकि कुछ में जीएसटी की गणना संदिग्ध पाई गई है। अधिकारियों ने इन सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है और दुकान के कंप्यूटर सिस्टम का बैकअप भी लिया गया है, ताकि डिजिटल रिकॉर्ड की भी ...