वीर सावरकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक थे : अर्जुन राम मेघवाल
सावरकर के व्यक्तित्व और विचारों के निष्पक्ष अध्ययन की आवश्यकता : लेखक उदय माहुरकर
वीर सावरकर पर उर्दू पुस्तक के प्रकाशन से आपसी संवाद का मार्ग प्रशस्त होगा: प्रो. मजहर आसिफ
नई दिल्ली, 09 अक्टूबर । राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद (एनसीपीयूएल) द्वारा प्रधानमंत्री संग्रहालय, तीन मूर्ति मार्ग, नई दिल्ली में पुस्तक "वीर सावरकर: द मैन हू कुड हैव प्रिवेंटेड पार्टीशन" के उर्दू अनुवाद 'वीर सावरकर और तक्सीम-ए-हिंद का अलमिया' का विमोचन एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षीय भाषण देते हुए विधि एवं न्याय मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि वीर सावरकर एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने इस देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रियता से भाग लिया और लंबे समय तक कैद और कारावास के कष्ट सहन किए। आज हम ऐसे ही महान व्य...









