Thursday, September 10खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

नेपाल में आई तबाही के बाद भोपाल के 29 लोग लापता…. गोसाईकुंडा तीर्थ गए थे घूमने

नेपाल में आई तबाही के बाद भोपाल के 29 लोग लापता…. गोसाईकुंडा तीर्थ गए थे घूमने

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) का एक परिवार और उनसे जुड़े कुल 29 लोग नेपाल (Nepal) में अचानक आई भीषण बाढ़ (Devastating floods) के बाद से लापता हैं। परिवार की एक महिला ने उनके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी लोग जोड़े से नेपाल के रसुवा जिले में स्थित गोसाईकुंडा तीर्थ (Gosaikunda Pilgrimage) में घूमने गए थे। इसी दौरान वहां आई इस बाढ़ में फंस गए। महिला ने बताया कि परिवार के एक सदस्य से जो आखिरी बार बात हुई थी, उसमें उन्होंने कहा था कि हम लोग एक मकान की छत पर खड़े हुए हैं, लेकिन हमारा बचना मुश्किल है, आप लोग हमारे बच्चों को देख लेना, आप उनकी देखभाल करना। नेपाल में लापता हुए 29 सदस्यों की जानकारी देते हुए परिवार की महिला देवकी अधिकारी ने बताया, 'मेरे जेठ-जेठानी, देवर-देवरानी, दीदी-जीजाजी को मिलाकर कुल 29 लोग वहां गए हैं। ये सभी लोग जोड़े से वहां एक...
MP: इंदौर में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार की 3 बेटियों की मौत… रात में खाया था दाल-चावल

MP: इंदौर में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार की 3 बेटियों की मौत… रात में खाया था दाल-चावल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) से एक परिवार की तीन बेटियों की मौत की खबर सामने आई है। मृत बच्चियों की उम्र 10, 8 और 5 वर्ष बताई जा रही है। आरोप है कि इन बच्चियों की मौत फूड पॉइजनिंग के कारण हुई है। इनमें दो बच्चियों ने इंदौर के एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा, जबकि तीसरी बच्ची की इटारसी के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार मूल रूप से छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा का रहने वाला बताया जा रहा है। तीनों बच्चियों की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम और बिसरा जांच की रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। रात में खाना खाने के बाद बिगड़ी हालतजानकारी के मुताबिक पीथमपुर स्थित एलएनटी कंपनी में काम करने वाले नरेंद्र सिंह अपनी पत्नी अमरोतिन औ...
बैंकिंग सेवाओं बनेंगी सुरक्षित… डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए बैंकों में लागू होगा AI मॉडल

बैंकिंग सेवाओं बनेंगी सुरक्षित… डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए बैंकों में लागू होगा AI मॉडल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बैंकिंग सेवाओं (Banking services) को सुरक्षित (Safe) बनाने और डिजिटल फ्रॉड (Digital fraud) रोकने के लिए बैंकों में एआई मॉडल (AI Model) जल्द लागू होगा। धोखाधड़ी को समय रहते पहचानने के लिए डिजिटल पेमेंट्स इंटलीजेंस प्लेटफार्म सिस्टम (Digital Payments Intelligence Platform System) बड़े पैमाने पर लागू होगा। सरकार सामाजिक कल्याण योजनाओं से लेकर एमएसएमई ऋण बाजार तक डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम की कोशिश कर रही है। इससे वित्तीय क्षेत्र में एआई और मशीन लर्निंग के जरिये जवाबदेही, पारदर्शिता और साइबर सुरक्षा सुनिश्चित होगी। आरबीआई एआई और मशीन लर्निंग से जुड़े सभी सुरक्षा मॉडलों को इसमें शामिल करने की तैयारी में है। थर्ड पार्टी एआई से उत्पन्न जोखिम को भी ध्यान में रखा जाएगा। ग्राहकों के सीधे संपर्क में आने वाली एआई प्रणालियों के लिए अतिरिक्त साइबर सुरक्षा उपाय लागू होंगे।...
तीन साल की नई ऊंचाई पर पहुंचा चावल का निर्यात…. बढ़ती महंगाई के बीच दाम भी बढ़े

तीन साल की नई ऊंचाई पर पहुंचा चावल का निर्यात…. बढ़ती महंगाई के बीच दाम भी बढ़े

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। एक तरफ जहां देश में चावल के दाम (Rice prices) में तेजी (Rise) आ रही है, वहीं इसके निर्यात में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 26 प्रमुख उपभोक्ता देशों को भारत का चावल निर्यात (Rice Exports) सिर्फ पांच महीनों में तीन साल की नई उंचाई पर आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच बासमती और गैर-बासमती चावल (Non-Basmati rice) का कुल निर्यात 23,476 करोड़ रुपये और 47.9 लाख टन तक पहुंच गया। पश्चिम एशिया संकट के कारण खाड़ी क्षेत्रों में चावल का आयात घट गया है। इसके बावजूद भारत का निर्यात प्रभावित नहीं हुआ है। भारतीय चावल निर्यातक महासंघ (आईआरईएफ) के अनुसार, पिछले तीन वर्षों की इसी अवधि (नवंबर-मार्च) के औसत की तुलना में निर्यात मूल्य में 1.1 प्रतिशत और मात्रा में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 15% बढ़े दाम तीन हफ्ते मेंपिछले दो-तीन हफ्तों में चावल की खुदरा कीमतों ...
रिकॉर्डतोड़ कीमत ने बदले आभूषण बाजार के नियम…. अब कम वजन का सोना खरीद रहा आम उपभोक्ता

रिकॉर्डतोड़ कीमत ने बदले आभूषण बाजार के नियम…. अब कम वजन का सोना खरीद रहा आम उपभोक्ता

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सोने (Gold) की रिकॉर्डतोड़ कीमतों (Record-Breaking Prices) ने भारत के करीब 7 लाख करोड़ रुपये के आभूषण बाजार के बुनियादी नियमों को पूरी तरह बदल दिया है। पहली नजर में यह बड़ा विरोधाभास लगता है, लेकिन आम उपभोक्ता कम वजन का सोना (Low Weight Gold) खरीद रहा है, जबकि कारोबारियों की तिजोरियां रिकॉर्ड कमाई से भर रही हैं। यानी अब बाजार की वृद्धि ज्यादा ग्राम सोना बेचने से नहीं, बल्कि प्रति ग्राम अधिक वैल्यू निकालने से तय हो रही है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 की पहली छमाही में देश में सोने के जेवरों की मांग वजन के लिहाज से 17.1 फीसदी गिर गई, लेकिन खर्च की गई कुल रकम 40 फीसदी बढ़कर 2.13 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। इस बदलाव को भांपते हुए आभूषण कारोबारियों ने हल्के वजन, कम कैरेट, स्टड डायमंड्स और पुराने सोने की रीसाइक्लिंग को अपना सबसे बड़ा हथियार बना लिया है...
मोदी सरकार की गजब की बीमा स्कीम…. सिर्फ 20 रुपये प्रीमियम और 2 लाख रुपये का कवर

मोदी सरकार की गजब की बीमा स्कीम…. सिर्फ 20 रुपये प्रीमियम और 2 लाख रुपये का कवर

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आप बीमा पॉलिसी (Insurance Policy) लेते हैं, तो हजारों रुपये का प्रीमियम आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोदी सरकार सिर्फ 20 रुपये सालाना प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का बीमा कवर देती है. जी हां, ये सच है प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) खासी पॉपुलर है, जो एक एक्सीडेंटल बीमा स्कीम है. सरकार ने निम्न आय वर्ग वालों को बीमा का लाभ देने के लिए PMSBY की शुरुआत की थी। PMSBY मोदी सरकार की पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर स्कीम है, इसमें सालाना प्रीमियम देना होता है, जो सिर्फ 20 रुपये का है और 2 लाख रुपये की Insurance Cover मिल जाता है. किसी भी दुर्घटना में मृत्यु होने या फिर विकालांग होने पर सरकार तय कवरेज मुहैया कराती है। बीमा योजना का ये नियम जान लेंप्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) में बीमाधारक व्यक्ति की अगर एक्‍सीडेंट में मृत्यु हो जाती...
देश में बनेगा संक्रामक रोगों की जांच का मजबूत नेटवर्क, अगले 5 साल में 732.304 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

देश में बनेगा संक्रामक रोगों की जांच का मजबूत नेटवर्क, अगले 5 साल में 732.304 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश में नई और तेजी से फैलने वाली संक्रामक बीमारियों (Infectious Disease) की पहचान अब दूरदराज के इलाकों में भी पहले से जल्दी हो सकेगी। सरकार (Government) ने अगले पांच साल में 732.304 करोड़ रुपये से देश के हर हिस्से में वायरल बीमारियों (Viral Diseases) की जांच के लिए नेटवर्क बनाने का फैसला लिया है। केंद्र सरकार उन इलाकों में नई प्रयोगशालाएं (New Laboratories) स्थापित करने पर जोर दे रही है, जहां अभी संक्रामक बीमारियों की उन्नत जांच की पर्याप्त सुविधा नहीं है। अब तक इस नेटवर्क में मेडिकल कॉलेजों और शोध संस्थानों की बड़ी भूमिका रही है। अब सरकार व्यवस्था को जिला स्तर तक ले जाने की संभावना पर काम कर रही है। हालांकि, भी संख्या तय नहीं हुई है। स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में 167 वायरस अनुसंधान एवं निदान प्रयोगशालाएं काम कर रही हैं। सीमावर्ती इलाकों पर नज...
सरकार की सख्ती का असर…..4 दिन में 8 रुपये सस्ती हुई शक्कर, ₹51 प्रति किलो पर आए दाम

सरकार की सख्ती का असर…..4 दिन में 8 रुपये सस्ती हुई शक्कर, ₹51 प्रति किलो पर आए दाम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। चीनी (Sugar) की बढ़ती कीमतों (Rising Prices) को काबू में करने के लिए सरकार (Government) की ओर से उठाए गए कई कदमों का असर अब बाजार में दिखाई देने लगा है। देश के कई हिस्सों में चीनी के भाव नरम हुए हैं। दक्षिण महाराष्ट्र (Southern Maharashtra) में जहां चीनी का भाव करीब 62 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था, वहीं अब महाराष्ट्र में मिल स्तर पर यह करीब 51-52 रुपये प्रति किलो में कारोबार कर रही है। कोलकाता में थोक भाव करीब 53 रुपये प्रति किलो बताया जा रहा है। कोलकाता पूर्वोत्तर राज्यों के लिए चीनी का प्रमुख आपूर्ति केंद्र है। ChiniMandi के सूत्रों के मुताबिक, थोक और मिल स्तर पर आई इस नरमी का असर अगले 3-5 दिनों में खुदरा बाजार में भी दिखाई दे सकता है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। रिटेल मार्केट में 8 रुपये तक सस्ती हुई चीनीChiniMandi के ताजा रेट्स के मुताबिक दिल्...
देश के 14 राज्यों में आज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट…. पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड की चेतावनी

देश के 14 राज्यों में आज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट…. पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड की चेतावनी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मॉनसून (Monsoon) की सक्रियता भारत (India) के बड़े हिस्से में अपना असर दिखा रही है. मौसम विभाग (IMD) ने 27 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश (Heavy rain) और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक कुछ इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ राज्यों में ओले गिरने और वज्रपात की भी आशंका है। पहाड़ी राज्यों में भी अगले कुछ घंटे मुश्किल भरे रह सकते हैं. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. ऐसे में पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने वालों को मौसम की ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है. घने जंगलों और संवेदनशील इलाकों में जाने से बचने को कहा गया है। आईएमडी के मुताबिक उत्तर-पूर्वी असम और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic c...
MP में भारी बारिश का दौर जारी….. आज इन जिलों में झमाझम बरसात का अलर्ट

MP में भारी बारिश का दौर जारी….. आज इन जिलों में झमाझम बरसात का अलर्ट

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भोपाल (Bhopal) समेत मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कई हिस्सों में मानसून (Monsoon) एक बार फिर सक्रिय है। गुरुवार को प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश (Heavy rain Alert) का अलर्ट जारी किया गया है। सागर (Sagar), रीवा (Rewa) और शहडोल संभाग (Shahdol divisions ) में बारिश का असर ज्यादा रहने की संभावना है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान ढाई से चार इंच तक पानी गिर सकता है। भारी बारिश वाले जिलों में शिवपुरी, विदिशा, गुना, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, उमरिया, शहडोल, मंडला और अनूपपुर शामिल हैं। इसके अलावा भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से तेज बारिश हो सकती है।भोपाल में बुधवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। देर रात तक बारिश का दौर जारी रहा। सीहोर में तेज बारिश के साथ दिन में अंधेरा छा गया। 29 अगस्त से बारिश पर लगेगा ब्...