Thursday, July 30खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

इंडिगो ने जुलाई से 6 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अस्थाई रूप से बंद करने की घोषणा…

इंडिगो ने जुलाई से 6 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अस्थाई रूप से बंद करने की घोषणा…

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। विमान कंपनी इंडिगो (Airline company Indigo) ने जुलाई महीने से छह डेस्टिनेशंस (Six Destinations) के लिए अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया है. विमानन कंपनी ने ये कदम कमजोर मांग और लगातार बढ़ रही ऑपरेटिंग कॉस्ट (Increasing Operating Costs) को देखते हुए उठाया है। इंडिगो का ये फैसला गर्मियों की छुट्टियों मौजूदा सीजन में आया है. इंडिगो के मुताबिक, मलेशिया के लांगकावी, थाईलैंड के क्राबी और वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी के लिए उड़ानें 1 जुलाई से सस्पेंड यानी बंद कर दी जाएंगी। इसके अलावा, हांगकांग और चीन के शंघाई, कंबोडिया के सिएम रीप के लिए उड़ानों को 3 जुलाई से रोक दिया जाएगा। इन सभी छह रूटों पर उड़ानों का सस्पेंशन 30 सितंबर तक लागू रहेगा. ये सभी रूट भारतीय यात्रियों के बीच काफी पॉपुलर हैं. ये रूट दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन के प्रमुख पर्यटन और व्यावसायिक शहरों के लिए...
MP: मैहर में बेकाबू बोलेरो खाई में गिरी, सात वर्षीय मासूम समेत 2 की मौत, 8 घायल

MP: मैहर में बेकाबू बोलेरो खाई में गिरी, सात वर्षीय मासूम समेत 2 की मौत, 8 घायल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
मैहर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मैहर जिले (Maihar district) के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहाड़ी के पास नेशनल हाईवे-30 (National Highway-30) पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन (High speed Bolero) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में सात वर्षीय मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेलवे स्टेशन से लौटते समय हुआ हादसाजानकारी के अनुसार, अमरपाटन निवासी एक परिवार अपने परिजन को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद बोलेरो वाहन से वापस घर लौट रहा था। देर रात ग्राम पहाड़ी के समीप अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बोलेरो सड़क से नीचे उतरकर कई पलटे खाते हुए खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भयावह थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्...
वैश्विक तनावों के बीच भारत की आर्थिक दृढ़ता

वैश्विक तनावों के बीच भारत की आर्थिक दृढ़ता

लेख
- डॉ. मयंक चतुर्वेदी पश्चिम एशिया में जारी तनाव, वैश्विक व्यापार में सुस्ती और विकसित अर्थव्यवस्थाओं की कमजोर पड़ती मांग के बीच यदि कोई देश अपेक्षाकृत आत्मविश्वास के साथ आज आगे बढ़ता दिखाई देता है, तो वह भारत है। वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत में सामने आए जीएसटी संग्रह, विनिर्माण गतिविधियों और सेवा क्षेत्र के आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत स्थिति को दर्शा रहे हैं। वस्तुत: मई 2026 में सकल जीएसटी संग्रह लगभग 1.94 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि आर्थिक गतिविधियों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। यद्यपि शीर्ष स्तर पर यह वृद्धि केवल 3.2 प्रतिशत दिखाई देती है, किंतु रिफंड समायोजन के बाद वास्तविक राजस्व वृद्धि लगभग 9 से 10 प्रतिशत तक पहुंच जाती है। यह बताता है कि अर्थव्यवस्था में उपभोग और कारोबारी गतिविधियों का आधार अपेक्षाकृत मजबूत बना हुआ है। वित्त वर्ष के श...
फ्रेंच ओपन में कोबोली का कमाल, पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे

फ्रेंच ओपन में कोबोली का कमाल, पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे

खेल
पेरिस। इटली के युवा टेनिस खिलाड़ी फ्लेवियो कोबोली ने फ्रेंच ओपन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल हासिल कर लिया। रोलां गैरो में खेले गए पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्होंने कनाडा के चौथी वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे को चार सेटों में 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। 24 वर्षीय कोबोली ने पहला सेट गंवाने के बाद दमदार वापसी की और लगातार तीन सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा ग्रैंड स्लैम परिणाम है। जीत के बाद उन्होंने कहा कि यह सप्ताह उनके जीवन का सबसे यादगार सप्ताह बन गया है। मुकाबले की शुरुआत में तेज हवा के कारण दोनों खिलाड़ियों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। पहला सेट हारने के बाद कोर्ट की छत बंद किए जाने के साथ ही कोबोली की लय लौट आई। उन्होंने आक्रामक फोरहैंड और बेहतरीन फुटवर्क के द...
नई फिल्म के साथ लौटे अनुपम खेर

नई फिल्म के साथ लौटे अनुपम खेर

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी 552वीं फिल्म 'श्री रामभूमि' का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म के मुहूर्त की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। अनुपम ने इस परियोजना को 'सत्य, आस्था और घर वापसी' की कहानी बताते हुए कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।...
‘पेड्डी’ की रिलीज से पहले पवन कल्याण ने उठाए इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दे

‘पेड्डी’ की रिलीज से पहले पवन कल्याण ने उठाए इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दे

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता राम चरण की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेड्डी इस गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले पवन कल्याण ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर तेलुगु फिल्म उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी फिल्मों को रिलीज के अंतिम समय में कई तरह की बाधाओं और दबावों का सामना करना पड़ता है, जिससे पूरी इंडस्ट्री प्रभावित होती है। पवन कल्याण ने 'पेड्डी' की पूरी टीम को अपना समर्थन देते हुए कहा कि रिलीज से पहले पैदा होने वाली अनिश्चितताएं केवल कलाकारों और निर्माताओं तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि पर्दे के पीछे काम करने वाले तकनीशियनों, कर्मचारियों और अन्य श्रमिकों को भी प्रभावित करती हैं। उन्होंने इस स्थिति को चिंताजनक बताते हुए फिल्म उद्योग के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखने की आवश्यकता पर जोर दिया...
वेदांग-शरवरी की केमिस्ट्री से सजा ‘इश्क मस्ताना’

वेदांग-शरवरी की केमिस्ट्री से सजा ‘इश्क मस्ताना’

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता दिलजीत दोसांझ और निर्देशक इम्तियाज अली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था और अब इसका नया गीत 'इश्क मस्ताना' भी जारी कर दिया गया है। गाने में वेदांग रैना और शरवरी वाघ की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। साल 1947 के भारत-विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में वेदांग रैना दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के युवा किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी इतिहास, भावनाओं और मानवीय रिश्तों के ताने-बाने को बड़े पर्दे पर पेश करती है, जिसके चलते इसे लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता बनी हुई है। 'इश्क मस्ताना' गीत को मोहित चौहान ने अपनी आवाज दी है। उनके साथ नरगिस तेजी और पूजा तिवारी ने भी स्वर मिलाए हैं। गीत के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जबकि संगीत...
दाल के दानों पर उकेरे 12 ज्योतिर्लिंग, उज्जैन की दीक्षा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

दाल के दानों पर उकेरे 12 ज्योतिर्लिंग, उज्जैन की दीक्षा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश, विशेष समाचार
उज्जैन। प्रतिभा और लगन के दम पर मध्‍य प्रदेश के उज्जैन की एक छात्रा ने ऐसा विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसने पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा दिया है। उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा एवं माइक्रो आर्टिस्ट दीक्षा कुशवाह ने मात्र 22 मिनट में चने की 12 दालों पर 12 ज्योतिर्लिंगों की सूक्ष्म पेंटिंग बनाकर वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। यह जानकारी गुरूवार को जनसंपर्क अधिकारी घनश्याम सिरसाम ने देते हुए बताया कि ऋषि नगर निवासी दीक्षा ने केवल 8 मिलीमीटर आकार की दालों पर अद्भुत बारीकी के साथ भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों की आकृतियां उकेरीं। उनकी इस अनोखी कला ने न केवल कला प्रेमियों को प्रभावित किया, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी दिलाई। यह उपलब्धि उन्होंने शिप्रा फाइन आर्ट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभिषेक तोमर के मार्गदर्शन में हासिल की। सूक्ष्म ...
मध्यप्रदेश में और मजबूत होंगी सड़क संरचनाएं

मध्यप्रदेश में और मजबूत होंगी सड़क संरचनाएं

मध्य प्रदेश
भोपाल ! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर केंद्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने मध्यप्रदेश के निमाड़ - अंचल को महत्वपूर्ण सौंगात दी है। मध्यप्रदेश में एनएच-347बी के हिवारखेड़ी-रोशनी-आशापुर-रुधी खंड (125.01 किमी) की मौजूदा मध्यवर्ती लेन को पक्की शोल्डर मानक वाली टू लेन में अपग्रेड करने और देशगांव-जुलवानिया खंड (108.643 किमी) की मौजूदा टू लेन को फोर लेन में चौड़ा करने को हाइब्रिड वार्षिकी मोड पर मंजूरी दे दी है। इस पर 4,415.60 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय कुंवर शाह ने उनके विधानसभा क्षेत्र और निमाड़ - अंचल की सड़कों के उन्नयन के लिये प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत संरचनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही हे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में एनएच-347बी के हिवारखेड़ी-रोशन...
मध्यप्रदेश में शिक्षकों व कर्मचारियों के स्थानांतरण आवेदन 3 से 8 जून तक

मध्यप्रदेश में शिक्षकों व कर्मचारियों के स्थानांतरण आवेदन 3 से 8 जून तक

मध्य प्रदेश
भोपाल! राज्य शासन की स्थानांतरण नीति 2026-27 के तहत जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ने स्थानांतरण आवेदनों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्वैच्छिक स्थानांतरण के आवेदन 3 जून से 8 जून तक e-HRMS पोर्टल पर ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक स्थानांतरण के लिए अधिकतम 15 कार्यालयों/संस्थाओं का चयन कर सकेंगे। आवेदन में दर्शाए गए कारणों के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज पीडीएफ स्वरूप में अपलोड करना अनिवार्य होगा, जिनका आकार अधिकतम 2 एमबी निर्धारित किया गया है। एक बार आवेदन सबमिट होने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा। विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि आवेदन में गलत जानकारी देने या सत्यापन में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी एवं सत्यापन अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पोर्ट...