जयपुर की पुश्तैनी हवेली में ‘खजाना’ मिलने का दावा, सोने के कलश और चांदी गायब करने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
जयपुर। राजधानी जयपुर के परकोटा क्षेत्र स्थित त्रिपोलिया बाजार के विद्याधर का रास्ता इन दिनों एक कथित खजाने की कहानी को लेकर सुर्खियों में है। एक पुश्तैनी हवेली की खुदाई के दौरान सोना, चांदी और प्राचीन सिक्के मिलने का दावा किया गया है। हालांकि इस कथित खजाने को लेकर विवाद तब गहरा गया, जब हवेली मालिक ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य से जुड़े लोगों ने बहुमूल्य सामान अपने कब्जे में कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी सरकारी एजेंसी ने खजाना मिलने की पुष्टि नहीं की है।
हवेली मालिक ने लगाए गंभीर आरोप
हवेली के मालिक राहुल सेठी ने माणक चौक थाने में दर्ज शिकायत में दावा किया है कि खुदाई के दौरान 14 से 15 कलश मिले, जिनमें सोने के सिक्के भरे हुए थे। इसके अलावा करीब 40 से 45 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां और 8 से 10 हजार पुराने चांदी के सिक्के मिलने की बात भी शिकायत म...








