फिल्मों का विलेन जिसने सलमान और संजय दत्त को सिखाई बॉडी बिल्डिंग…फिर हुआ अंत
मुंबई। फिल्म करण-अर्जुन में एक सीन है जब सलमान खान का किरदार रेसलिंग में एक्टर गेविन पैकर्ड को टक्कर देते दिखते हैं। इस सीन की शुरुआत में पहले तो सलमान खूब मार खाते हैं लेकिन अंत में जीत जाते हैं। गेविन जैसे शानदार बॉडी वाले एक्टर को स्क्रीन पर पीटना फैंस के लिए बड़ी बात थी। इस सीन के बाद सलमान खान अपनी बॉडी और एक्शन के लिए भी मशहूर हुए। लेकिन क्या आप जानते हैं गेविन के साथ क्या हुआ? फिल्मों में कुछ ही मिनट के लिए नजर आने वाले इस एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया। उनके खतरनाक एक्शन स्टाइल से तो हीरो भी डर जाते थे। फिल्मों में इतनी डरावनी छवि बनाने वाले एक्टर का अंत बुरा हुआ था।गेविन की फिल्में
गेविन पैकर्ड ने सड़क, मोहरा, त्रिदेव, चालबाज़, इंसाफ, और खिलाड़ी जैसी फिल्मों में उनके किरदार ने लोगों के दिलों में डर पैदा कर दिया। अपनी फिटनेस से उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती, अक्षय कुमार, सुनील शेट्ट...









