पूर्व IAS गोपीनाथन कांग्रेस में शामिल, 6 साल पहले दिया था इस्तीफा, अब तक नहीं हुआ स्वीकृत
नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service- IAS) के पूर्व अधिकारी कन्नन गोपीनाथन (Kannan Gopinathan) सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस (Congress) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (General Secretary KC Venugopal) पार्टी, मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा (Pawan Kheda) और कुछ अन्य नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गोपीनाथन ने 2019 में अपने पद से इस्तीफा दिया था जो कि अब तक स्वीकार ही नहीं हुआ है। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद लगाए गए प्रतिबंधों के विरोध में उन्होंने त्यागपत्र दिया था।
एक रिपोर्ट के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनेल ऐंड ट्रेनिंग (DoPT) में उनका स्टेटस अब भी सेवारत के रूप में ही दिख रहा है। इसे आखिरी बार 21 नवंबर 2023 को अपडेट किय...









