Friday, October 23खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

RBL बैंक में बड़ी हिस्सेदारी खरीद रहा UAE का लेंडर.. प्रति शेयर 280 रुपये के भाव पर डील…

RBL बैंक में बड़ी हिस्सेदारी खरीद रहा UAE का लेंडर.. प्रति शेयर 280 रुपये के भाव पर डील…

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर (Private Sector) के आरबीएल बैंक ( RBL Bank)में यूएई का दूसरा सबसे बड़ा लेंडर (UAE's Second Largest Lender)- एमिरेट्स NBD बैंक पीजेएससी (Emirates NBD Bank PJSC) बड़ी हिस्सेदारी खरीद रहा है। इसके लिए यूएई का लेंडर आरबीएल बैंक में 26,580 करोड़ रुपये (3 बिलियन डॉलर) निवेश पर सहमत हो गया है। यह निवेश प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें प्रति शेयर ₹280 के भाव पर नई इक्विटी पूंजी जारी की जाएगी। ईटी की खबर के मुताबिक डील पर साइन किया जा चुका है। डील की प्रक्रिया में EY और JPMorgan सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में RBL बैंक में 22% हिस्सेदारी विदेशी निवेशकों की है, जो इस बड़े पूंजी निवेश के बाद घट जाएगी। शुक्रवार को आरबीएल बैंक के शेयर ₹299.70 पर बंद हुए। पिछले एक महीने में बैंक के शेयरों में 11% की बढ़त दर्ज की गई ...
धनतेरस पर जोहो के फाउंडर बोले- Gold निवेश नहीं… फाइनेंशियल रिस्क के बदले इंश्योरेंस है…

धनतेरस पर जोहो के फाउंडर बोले- Gold निवेश नहीं… फाइनेंशियल रिस्क के बदले इंश्योरेंस है…

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बीते एक साल के दौरान गोल्ड (Gold Price) ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। सोने के भाव इस समय सातवें आसमान (Seventh Heaven) पर हैं। जिसकी वजह से जहां एक तरफ कई निवेशक काफी उत्साहित हैं। तो कुछ इसी तेजी में काफी सतर्कता दिखा रहे हैं। इस बीच धनतेरस (Dhanteras) के दिन जोफो (Zoho) के फाउंडर और चीफ साइंटिस्ट श्रीधर वेम्बू (Sridhar Vembu) का बयान गोल्ड पर आया है। उन्होंने शनिवार को सोने को लेकर कहा कि यह सिर्फ एक परंपरागत निवेश नहीं है। बल्कि सिस्टेमेटिक फाइनेंशियल रिस्क के बदले इंश्योरेंस है। श्रीधर वेम्बू का बयान ऐसे दिन आया है जब बड़ी संख्या में भारतीय धनतेरस के दिन सोना खरीदते हैं। भारतीय परिवारों में सोना खरीदना इस दिन काफी शुभ माना जाता है। उनका बयान मार्केट में तेजी के बीच आया है। क्या कुछ लिखा है जोहो के फाउंडर नेएक्स पर श्रीधर वेम्बू पोस्ट करते हैं, “मुझे नहीं लगता है कि ...
SC का बड़ा फैसला… सरकार करेगी गरीब विचाराधीन कैदियों की जमानत राशि की व्यवस्था

SC का बड़ा फैसला… सरकार करेगी गरीब विचाराधीन कैदियों की जमानत राशि की व्यवस्था

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने एक अनूठी SOP तैयार की है, जिसमें निर्देश दिया गया कि अगर कोई गरीब व्यक्ति (Poor person) जमानत के लिए आर्थिक गारंटी देने में असमर्थ है, तो सरकार (Government) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority- DLSA) के जरिए इसे मुहैया करेगी। इस तरह उसकी रिहाई सुनिश्चित की जाएगी। अदालत ने यह एसओपी सीनियर वकील सिद्धार्थ लूथरा और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी के सुझावों के बाद तैयार की। यह मामला एससी ने स्वतः संज्ञान में लिया, जब उसे पता चला कि हजारों विचाराधीन कैदी जमानत मिलने के बावजूद केवल इसलिए जेल में बंद हैं क्योंकि वे जमानत बांड या गारंटर प्रदान नहीं कर पा रहे हैं। जज एमएम सुंदरेश और एससी शर्मा की पीठ ने कहा कि DLSA एक लाख रुपये तक की जमानत राशि भर सकता है। अगर ट्रायल कोर्ट ने इससे अधिक राशि तय की है, तो डीएलएसए इसे कम करने...
US में ट्रंप का विरोध, तानाशाही रवैए के खिलाफ बड़ा आंदोलन… सड़कों पर उतरे हजारों लोग

US में ट्रंप का विरोध, तानाशाही रवैए के खिलाफ बड़ा आंदोलन… सड़कों पर उतरे हजारों लोग

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) को अपने ही देश में भयंकर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप और उनकी टीम के तानाशाही रवैए (Dictatorial Attitude) के खिलाफ यह तीसरा बड़ा प्रदर्शन हैं। आयोजकों के मुताबिक ट्रंप के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए पूरे अमेरिका (America) में करीब 2600 जगहों पर यह प्रदर्शन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। ट्रंप विरोधी समूह इस प्रोटेस्ट को 'नो किंग्स' के नाम से संबोधित कर रहे हैं, तो वहीं ट्रंप के समर्थक इसे 'हेट अमेरिका' प्रदर्शन बता रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में दिन के खत्म होने तक छोटे शहरों और कस्बों और यहां तक की कुछ विदेशी राजधानियों में भी इस तरह के प्रदर्शन होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि ट्रंप के खिलाफ आखिरी बड़ा प्रदर्शन जून में हुआ था। आयोजकों के मुताबिक उस प्रदर्शन में ...
इसरो की बड़ी उपलब्धि….चंद्रयान-2 ने की सूर्य की किरणों के चंद्रमा पर पड़ने वाले असर की खोज

इसरो की बड़ी उपलब्धि….चंद्रयान-2 ने की सूर्य की किरणों के चंद्रमा पर पड़ने वाले असर की खोज

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिवाली (Diwali) के शुभ मौके से पहले चंद्रयान (Chandrayaan) ने भी एक खुशखबरी भेजी है। ISRO के मुताबिक चंद्रयान-2 मिशन (Chandrayaan-2 mission) ने अपने वैज्ञानिक उपकरणों की मदद से पहली बार यह पता लगाया कि सूरज से निकलने वाली कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) (Coronal Mass Ejection (CME) का चंद्रमा पर क्या असर पड़ता है। सूर्य और चंद्रमा के बीच रिश्ते को लेकर यह बड़ी खोज मानी जा रही है। इसरो ने कहा, इस जानकारी से चंद्रमा के बाह्यमंडल, चंद्रमा के बहुत पतले वायुमंडल और उसकी सतह पर अंतरिक्ष मौसम के प्रभाव को समझने में मदद मिलेगी। श्रीहरिकोटा से 22 जुलाई 2019 को जीएसएलवी-एमके3-एम1 रॉकेट के जरिये प्रक्षेपित किए गए चंद्रयान-2 में आठ वैज्ञानिक उपकरण थे और 20 अगस्त 2019 को चंद्रयान-2 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा। इसरो की एक विज्ञप्ति के अनुसार, चंद्रयान-2 पर लगे उपकरणों में से एक— ...
दीपोत्सव 2025: अयोध्या में आज बनेंगे दो नए वर्ल्ड रिकॉर्ड…26 लाख 11 हजार 101 दीपों से जगमगाएंगे 56 घाट

दीपोत्सव 2025: अयोध्या में आज बनेंगे दो नए वर्ल्ड रिकॉर्ड…26 लाख 11 हजार 101 दीपों से जगमगाएंगे 56 घाट

राष्ट्रीय
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम (Maryada Purushottam Shri Ram) की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में दीपोत्सव 2025 (Diwali 2025) का 9वां संस्करण एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। भगवान राम के आगमन की खुशी में राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 दीपों का प्रज्ज्वलन होगा। सरयू तट पर 2100 वेदाचार्यों द्वारा महाआरती और मंत्रोच्चार (Maha Aarti and chanting of mantras) रामनगरी में नई ऊर्जा का संचार करेगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में जब पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से इस आयोजन का प्रारंभ हुआ था, तब अयोध्या में लगभग 1.71 लाख दीपक जलाए गए थे। इस दीपोत्सव में हम अयोध्या में 26 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। दीपोत्सव के पहले आयोजन से नौवें संस्करण तक में दीयों की संख्या में करीब 15 गुना ...
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने नया कुबोटा एमयू4201 ट्रैक्टर लॉन्च किया

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने नया कुबोटा एमयू4201 ट्रैक्टर लॉन्च किया

Uncategorized
कुबोटा ने कुबोटा ब्रांड के अंतर्गत एक नया ट्रैक्टर, ‘कुबोटा एमयू4201’ लॉन्च किया है। इसके साथ ही ब्रांड ने भारत में 41-44 हॉर्सपॉवर की श्रेणी में प्रवेश कर लिया है। भारत में कंपनी तीन ट्रैक्टर ब्रांड, फार्मट्रैक, पॉवरट्रैक और कुबोटा पेश करती है। यह नया कुबोटा ट्रैक्टर हॉलेज सहित विभिन्न कृषि अनुप्रयोगों के लिए डिज़ाईन किया गया है। इस ट्रैक्टर में रोटावेटर, डिस्क हैरो जैसे अनेक उपकरण लगाए जा सकते हैं। जापानी इंजीनियरों द्वारा डिज़ाईन किए गए इस नए ट्रैक्टर में वो सभी प्रीमियम फीचर्स मौजूद हैं, जो कुबोटा ट्रैक्टर की 45-55 हॉर्सपॉवर श्रेणी में मिलते हैं। इनमें फ्लैट डेक, सस्पेंडेड पैडल, बैलेंसर शाफ्ट, सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन और ड्युअल क्लच शामिल हैं।   कंपनी ने क्रमशः कुबोटा एमयू4501 और कुबोटा एमयू5502 ट्रैक्टर के अपग्रेडेड वर्ज़न भी लॉन्च किए। इन ट्रैक्टरों में हाई-क्वालिटी जापानी लि...
परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता परेश रावल की आगामी फिल्म 'द ताज स्टोरी' का ट्रेलर 16 अक्टूबर को जारी कर दिया गया है। 2 मिनट 58 सेकंड लंबा यह ट्रेलर दर्शकों को फिल्म की गंभीर और संवेदनशील थीम से रूबरू कराता है। ट्रेलर में परेश रावल ने एक ऐसा किरदार निभाया है, जो बौद्धिक आतंकवाद और सामाजिक मुद्दों से लड़ता नजर आता है। फिल्म का निर्देशन तुषार अमरीश गोयल ने किया है, जबकि क्रिएटिव प्रोड्यूसर विकास राधेशम हैं। संगीत की जिम्मेदारी रोहित शर्मा ने संभाली है। फिल्म का ट्रेलर ही दर्शाता है कि यह एक सामाजिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। परेश रावल इस फिल्म में विष्णुदास गाइड का किरदार निभा रहे हैं। उनका किरदार ताजमहल के निर्माण से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों पर सवाल उठाता है और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है। फिल्म का मुख्य संदेश यह है कि क्या आजादी के 79 साल बाद भी भारत बौद्धिक आतंकवाद का गुलाम है। यही विषय ...
‘जटाधारा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

‘जटाधारा’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने वैंकट कल्याण निर्देशित अलौकिक थ्रिलर 'जटाधारा' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। रहस्य, डर और पुरातन लोककथाओं की पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म दर्शकों को एक गहरे, रोमांचक और रहस्यमय संसार में ले जाने वाली है। 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु में होगी रिलीज इस फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि दिव्या खोसला कुमार एक विशेष भूमिका में होंगी। फिल्म 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु, दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। काला जादू और श्राप की रहस्यमयी कहानी 'जटाधारा' की कहानी उस दुनिया की झलक दिखाती है जहां काला जादू सिर्फ एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक घातक शक्ति है जो इंसान के नियंत्रण से परे जाकर विनाश का कारण बनती है। यह कहानी भूली-बिसरी लोककथ...
‘थामा’ बनी दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स की सबसे महंगी फिल्म

‘थामा’ बनी दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स की सबसे महंगी फिल्म

मनोरंजन
दिनेश विजान के मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की अगली बड़ी पेशकश 'थामा' पर फिल्मी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता जगा दी थी और अब इसके बजट ने सबको हैरान कर दिया है। जानकारी के अनुसार 'थामा' अब तक की सबसे महंगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म बन गई है। 145 करोड़ का विशाल बजट रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म पर निर्माताओं ने लगभग 145 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसमें प्रिंट और प्रचार का खर्च भी शामिल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित वीएफएक्स कंपनियों ने फिल्म पर काम किया है, जिससे इसका विजुअल अनुभव हॉलीवुड जैसी क्वालिटी का होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक 'थामा' ने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की सुपरहिट फिल्म 'स्त्री 2' को भी बजट के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 'स्त्री 2' का कुल बजट लगभग 125 करोड़ रुपये था, जबकि 'थामा' की लागत उससे करीब 20 करोड़ ज्यादा...