KBC 17 अमिताभ बच्चन से खराब बर्ताव करने वाले बच्चे ने मांगी मांफी, वजह भी बताई ?
मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में अपने बर्ताव की वजह से ट्रोल हुए चाइल्ड कंटेस्टेंट इशित भट्ट के नाम से लिखी गई एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें एक बयान जारी करके माफी मांगी है। अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे इशित भट्ट बड़े रूखे और बदतमीजी भरे लहजे में अमिताभ बच्चन से बात करते नजर आए थे। सोशल मीडिया पर इशित भट्ट को ओवर स्मार्टनेस दिखाने और 83 वर्षीय अमिताभ बच्चन से बदतमीजी से बात करने के लिए जमकर ट्रोल किया गया था।अमिताभ ओर KBC से मांगी माफी?
इंडिया फोरम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है जिसमें लिखा है, "सभी को नमस्कार, मैं कौन बनेगा करोड़पति में अपने व्यवहार के लिए तहे दिल से माफी मांगना चाहता हूं। मुझे पता है कि मेरे बोलने के तरीके से कई लोगों को ठेस पहुंची, निराशा हुई या उनका अपमान हुआ, और मुझे इसका बहुत अफसोस है।" इसके आगे...









