ईरान के राष्ट्रपति बोले- US के हमलों में ध्वस्त हो चुके परमाणु संयंत्रों को दोबारा करेंगे खड़ा
Uncategorized
तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन (Iranian President Masoud Pezeshkian) ने बड़ा बयान दिया है। रविवार को तेहरान (Tehran.) में घोषणा की कि अमेरिकी हमलों (American Attack) से ध्वस्त हो चुके देश के परमाणु संयंत्रों (Nuclear plants) को दोबारा खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह भी पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत ढांचे के साथ। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान का लक्ष्य परमाणु हथियार विकसित करना नहीं, बल्कि जनकल्याण और चिकित्सा अनुसंधान को बढ़ावा देना है। दूसरी ओर एक पूर्व वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी ने दावा किया कि ईरान दो सप्ताह के अंदर परमाणु बम तैयार कर सकता है।
पेजेश्कियन ने यह बयान तब दिया जब वे देश की परमाणु ऊर्जा संगठन का दौरा कर रहे थे और वहां के वैज्ञानिकों से मिले। सरकारी मीडिया से बता करते हुए उन्होंने कहा कि भवनों और कारखानों को ढहा देना हमें कभी परेशान नहीं कर सकता। हम इन्हें फ...









