ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष पॉवेल का उत्तराधिकारी खोजा
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व को नया अध्यक्ष जल्द मिलने वाला है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल का उत्तराधिकारी खोज लिया है। वह फेड के नए अध्यक्ष की घोषणा शुक्रवार को करेंगे। प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप पर बनी फिल्म मेलानिया के प्रीमियर में राष्ट्रपति ने कहा कि इस खोज में पांच माह का वक्त लगा। इस पद को भरने के लिए प्रक्रिया सितंबर में 11 उम्मीदवारों के साथ शुरू हुई थी। इसमें पूर्व और वर्तमान फेड अधिकारी, अर्थशास्त्री और वॉल स्ट्रीट निवेश पेशेवर शामिल थे।
सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, माना जाता है कि इन उम्मीदवारों में से अंतिम चार में पूर्व फेड अध्यक्ष केविन वॉर्श, नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल के निदेशक केविन हैसेट, मौजूदा फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वालर और ब्लैकरॉक के फिक्स्ड इनकम के मुख्य निवेश अधिकारी रिक रीडर शामि...









