Budget 2026-27, पुराना या नया…. दोनों टैक्स सिस्टम रहेंगे लागू….जानें आपके लिए कौन-सा विकल्प बेहतर
नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 (Union Budget 2026) को लेकर आम करदाताओं (Common Taxpayers) को उम्मीद थी कि इनकम टैक्स स्लैब (Inomce Tax Slab), स्टैंडर्ड डिडक्शन या टैक्स दरों में कुछ राहत दी जाएगी। हालांकि बजट में ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पुराना और नया—दोनों टैक्स सिस्टम पहले की तरह ही लागू रहेंगे। ऐसे में टैक्सपेयर्स को एक बार फिर खुद यह आकलन करना होगा कि उनके लिए कौन-सा रिजीम ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।
पिछले कुछ वर्षों से सरकार नए टैक्स रिजीम को प्राथमिकता देती आ रही है। इस व्यवस्था में टैक्स की दरें अपेक्षाकृत कम हैं, लेकिन इसके बदले अधिकांश छूट और कटौतियों का लाभ नहीं मिलता। इसी कारण कई करदाता नए सिस्टम को अपना चुके हैं, जबकि अब भी एक बड़ा वर्ग ऐसा है जो पुरानी टैक्स व्यवस्था को अधिक लाभकारी मानता है। बजट 2026 के बाद यह निर्णय और भी महत्वपूर्ण हो गया है क...









