Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

पराली- पटाखों के धुएं ने दिल्ली को ओढ़ा दी जहरीली चादर… 300 के पार पहुंचा AQI

पराली- पटाखों के धुएं ने दिल्ली को ओढ़ा दी जहरीली चादर… 300 के पार पहुंचा AQI

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्लीवाले (Delhiites) गुरुपूर्व की मिठास में डूबे थे, लेकिन रात भर पटाखों (Fireworks all Night) की बौछार और पंजाब से आते धुएं ने शहर को जहरीली चादर (Smoke Toxic Blanket) ओढ़ा दी। गुरुवार को एक ही दिन में AQI ने 100 से ज्यादा पॉइंट्स की छलांग लगा दी। सुबह के 202 से शाम 4 बजे तक 311 पर जा पहुंचा। ये बहुत खराब श्रेणी में है। प्रदूषण की वजह से लोगों को आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्या देखने को मिल रही है। पराली के धुएं से बढ़ा प्रदूषणबुधवार रात गुरुपूर्व पर कई इलाकों में अवैध पटाखे फूटे, जो लोकल प्रदूषण का बड़ा सोर्स बने। ऊपर से पंजाब-हरियाणा (Punjab-Haryana) की पराली जलाने का धुआं उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ दिल्ली पहुंच गया। शांत हवाएं और गिरता तापमान ने सबकुछ फंसा कर रख दिया। इसकी वजह से राजधानी पर धुंध की मोटी परत छा गई। बुधवार को नीला आसमान था, गुरुवार सुबह ग्रे हेज...
MP में बढ़ने वाले हैं वर्तमान और पूर्व MLAs के वेतन-भत्ते… सरकार ने कर ली पूरी तैयारी

MP में बढ़ने वाले हैं वर्तमान और पूर्व MLAs के वेतन-भत्ते… सरकार ने कर ली पूरी तैयारी

मध्य प्रदेश, यात्रा, राज्य
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विधायकों (MLAs) व पूर्व विधायकों (Former MLAs.) को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, क्योंकि राज्य सरकार ने राज्य के विधायकों के वेतन और भत्ते बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए सरकार ने पूरे 9 साल बाद एक कमेटी का गठन भी कर दिया है, जिसकी बैठक आगामी 11 नवंबर को होने वाली है। सरकार पूरे 9 साल के बाद विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ाने (Increasing Salaries and Allowances) की तैयारी में है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में विधायक वेतन-भत्ता संशोधन विधेयक ला सकती है, जिसके जरिए विधायकों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी समेत पूर्व विधायकों की पेंशन समेत अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस (Major opposition party Congress) ने सरकार की इस पहल का विरोध किया है। इस बारे में प्रतिक्रिया देते हु...
MP: हाईकोर्ट के जज श्रीधरन का शायराना अंदाज… विदाई समारोह में सुनाया राहत इंदौरी का शेर

MP: हाईकोर्ट के जज श्रीधरन का शायराना अंदाज… विदाई समारोह में सुनाया राहत इंदौरी का शेर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। जस्टिस अतुल श्रीधरन (Justice Atul Shridharan) का गुरुवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) में विदाई समारोह था। इस दौरान बोलते हुए वो थोड़ा शायराना हो गए। मशहूर शायर राहत इंदौरी (Famous poet Rahat Indori) का शेर सुनाते हुए उन्होंने कहा कि ब्रह्मांड में एकमात्र स्थायी चीज अस्थायित्व है। उन्होंने कहा कि तबादले सेवा का एक हिस्सा हैं और वह देश के सबसे बड़े हाईकोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट में सेवा देने के लिए उत्साहित हैं और तत्परता से उसकी ओर देख रहे हैं। राहत इंदौरी का शेर पढ़ते हुए जस्टिस अतुल श्रीधरन ने कहा कि मैं इंदौर के गौरव, राहत इंदौरी के शब्दों में तबादलों को देखना चाहूंगा, जिन्होंने कहा था, 'जो आज साहिब-ए-मसनद है कल नहीं होंगे, किराएदार हैं जाती मकान थोड़ी है।'न्यायमूर्ति श्रीधरन का यह हालिया तबादला जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट से उनके मूल हाईकोर्ट मध्य प्...
बढ़ता प्रदूषण और दमघोंटू हवा… PM मोदी के दूत ने SC से लगाई नेशनल इमरजेंसी घोषित करने की गुहार

बढ़ता प्रदूषण और दमघोंटू हवा… PM मोदी के दूत ने SC से लगाई नेशनल इमरजेंसी घोषित करने की गुहार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत देश के कई हिस्सों और शहरों में बढ़ते प्रदूषण (Increasing Pollution Cities) और दमघोंटू हवा (Suffocating Air) के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है और वायु प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने की मांग की गई है। इतना ही नहीं याचिकाकर्ता ने अपनी अर्जी में राष्ट्रीय स्तर पर "सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल" (National Health Emergency) लागू करने की भी मांग की है। ताकि ग्रामीण से लेकर शहरी स्तर तक लोगों को प्रदूषण के गंभीर परिणामों से बचाया जा सके। यह याचिका ल्यूक क्रिस्टोफर कॉउटिन्हो ने दायर की है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के फिट इंडिया मूवमेंट के वेलनेस चैंपियन यानी दूत रहे हैं। याचिका में उन्होंने तर्क दिया है कि एक व्यापक नीतिगत ढाँचे के बावजूद, ग्रामीण और शहरी भारत के ब...
UP: राहुल गांधी के ‘इंडियन स्टेट’ से जुड़े बयान पर MP-MLA कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

UP: राहुल गांधी के ‘इंडियन स्टेट’ से जुड़े बयान पर MP-MLA कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) के ‘इंडियन स्टेट’ ( Indian State) से जुड़े बयान पर दर्ज मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) आज यानी 7 नवंबर को फैसला सुनाएगी। इससे पहले 28 अक्टूबर को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो चुकी थी। इसके बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया था। यह मामला हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता द्वारा दायर की गई याचिका से संबंधित है। उन्होंने 23 जनवरी 2025 को एमपी-एमएलए कोर्ट में वाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि राहुल गांधी का बयान समाज में अस्थिरता और वैमनस्य फैलाने वाला है। सिमरन गुप्ता के अनुसार, राहुल गांधी ने 15 जनवरी 2025 को एक कार्यक्रम में कहा था, हमारी लड़ाई भाजपा या आरएसएस से नहीं, बल्कि इंडियन स्टेट से है। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह बयान देश के लोकतांत्रिक ढांचे और सरकारी संस्थाओं पर प्रश्नचिह्न लगाता है तथा जनमान...
अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के विकास और कल्याण के लिए राज्य सरकार कर रही है निरंतर कार्य

अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के विकास और कल्याण के लिए राज्य सरकार कर रही है निरंतर कार्य

मध्य प्रदेश
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के सामाजिक-आर्थिक और शैक्षणिक विकास तथा कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। योजनाओं और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य शासन विभिन्न सुझावों के प्रति संवेदनशील और नवाचारों के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पहुंची अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण के लिए गठित केंद्रीय संसदीय समिति के सदस्यों के साथ चर्चा में यह बात कही। केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष कुलस्ते ने बताया कि अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय समिति द्वारा मैदानी स्तर पर समीक्षा की जा रही है। साथ ही क...
परशुराम के लिए विक्की कौशल की तैयारी शुरू, छोड़ देंगे नॉन वेज और शराब

परशुराम के लिए विक्की कौशल की तैयारी शुरू, छोड़ देंगे नॉन वेज और शराब

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म 'महावतार' के लिए नॉन वेज खाना और शराब छोड़ेंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक पिछले साल नवंबर में रिलीज किया गया था जिसने फैंस में एक्साइटमेंट पैदा कर दिया था। तभी से लोगों को इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। एक रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल इस मूवी को लेकर काफी सीरियस हैं और किरदार में उतरने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विक्की सिर्फ फिजिकली ही नहीं बल्कि मेंटली भी इस रोल के लिए खुद को ट्रांसफॉर्म कर रहे हैं। शराब और नॉन वेज छोड़ देंगे विक्कीबॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया, "महावतार जैसी फिल्म के लिए संपूर्ण ध्यान की जरूरत होती है, और दोनों (एक्टर और डायरेक्टर) ने मूवी देखने वालों के लिए इसे कोर ड्रामा बनाने के लिए अपना सब कुछ देने का तय किया है। उन्होंने नॉन-वेज खाना छोड़ने का फैसला किया है, और अगले साल के मिड में एक बड़े पू...
पाकिस्तान पहाड़ों में छिपकर कर रहा परमाणु हथियारों का परीक्षण !

पाकिस्तान पहाड़ों में छिपकर कर रहा परमाणु हथियारों का परीक्षण !

Uncategorized
कराची। पाकिस्तान की काली करतूत अब ट्रंप को भी दिखने लगी है. उन्होंने शक जाहिर करते हुए कह दिया था कि शहबाज चुपके से न्यूक्लियर टेस्ट करवा रहे हैं. इस दावे के बाद पाकिस्तान की वो खुफिया जगह सामने आई है, जहां पर छुपकर ये काम किया जा रहा था. पाकिस्तान ने अपने नापाक इरादों को पूरा करने के लिए अपने खूबसूरत पहाड़ भी नहीं छोड़े हैं. पता चला है कि पहाड़ों के बीच एक सुरंग बनाकर परमाणु हथियार तेजधार किए जा रहे हैं. सिंधी नागरिक-समाज समूहों और सिंधूदेश आंदोलन के एक गठबंधन ने पाकिस्तान की सीक्रेट लोकेशन लीक कर दी है. इस गठबंधन के मुताबिक सिंध प्रांत के एकांत पहाड़ी इलाके में सीक्रेट तरीके से परमाणु-संबंधी गतिविधियां चल रही हैं और इसके साथ ही इस पर अंतर्राष्ट्रीय ताकतों को फौरन एक्शन लेने के लिए कहा है.संयुक्त राष्ट्र महासचिव, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA), संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण म...
रूस बना रहा आवाज से 3 गुना तेज ‘क्रूज मिसाइलों का बाप’

रूस बना रहा आवाज से 3 गुना तेज ‘क्रूज मिसाइलों का बाप’

Uncategorized
मॉस्‍को। रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व में हाल ही में अपने सबसे घातक सामरिक हथियारों का परीक्षण करके वैश्विक स्तर पर सनसनी फैला दी है। इनमें असीमित दूरी तय करने वाली परमाणु ऊर्जा से संचालित क्रूज मिसाइल 'बुरेवेस्तनिक' और परमाणु सुनामी पैदा करने में सक्षम पनडुब्बी ड्रोन 'पोसाइडन' प्रमुख हैं। अब पुतिन ने घोषणा की है कि रूस ने अगली पीढ़ी की परमाणु ऊर्जा चालित क्रूज मिसाइलों का विकास शुरू कर दिया है। न्यूज एजेंसी TASS के अनुसार, क्रेमलिन में हथियार डेवलपर्स के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पुतिन ने बताया कि ये नई मिसाइलें ध्वनि की गति से तीन गुना तेज होंगी, और भविष्य में ये हाइपरसोनिक क्षमता वाली होंगी। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में सभी योजनाएं ( हथियार प्रणालियों का विकास हो या रूसी सेना व नौसेना को आधुनिक हथियारों से लैस करना) पूरी गति से लागू हो रही हैं। पुतिन ने आ...
अमेरिका ने खोला हथियारों का बॉक्स, ट्रंप ने दाग दी चीन-रूस पहुंचने वाली न्यूक्लियर मिसाइल

अमेरिका ने खोला हथियारों का बॉक्स, ट्रंप ने दाग दी चीन-रूस पहुंचने वाली न्यूक्लियर मिसाइल

Uncategorized
वाशिंगटन। दुनिया जिस खतरे की आशंका से सिहर रही थी, वही अब धीरे-धीरे साकार होता नजर आ रहा है। एक ओर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगातार परमाणु हथियारों का परीक्षण करवा रहे हैं, वहीं अमेरिका ने भी अब अपने हथियारों का बॉक्स खोल दिया है और एक-एक करके घातक न्यूक्लियर मिसाइलें बाहर ला रहा है। इसी सिलसिले में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बिना वॉरहेड वाली मिनटमैन-3 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का सफल परीक्षण किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मिसाइल कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग एयर फोर्स बेस से लॉन्च की गई।जानकारी के अनुसार, यह मिसाइल करीब 50 वर्ष पुरानी है, लेकिन इसकी रेंज बेहद विनाशकारी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह सीधे रूस और चीन जैसे देशों को निशाना बना सकती है। माना जा रहा है कि रूस की 'अनलिमिटेड रेंज' वाली मिसाइल का यह जवाब है। अमेरिकी स्पेस फोर्स के आधिकारिक बयान में स्पष्ट...