रूस में मेडिकल की पढ़ाई करने गए भारतीय छात्र की मौत; जांच की मांग
Uncategorized
नई दिल्ली। रूस के उफा शहर में 19 दिन पहले लापता हुए भारतीय छात्र अजीत सिंह चौधरी का शव बरामद हुआ है। वह राजस्थान के अलवर जिले में लक्ष्मणगढ़ के कफनवाड़ा गांव का रहने वाला था। अजीत ने 2023 में बैशकिर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लिया था। वह इस साल 19 अक्टूबर को उफा में लापता हो गया था। छात्र सुबह करीब 11 बजे दूध खरीदने की बात कहकर हॉस्टल से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
अलवर सरस डेयरी के चेयरमैन नितिन सांगवान ने बताया कि अजीत चौधरी का शव व्हाइट नदी के किनारे बने बांध में मिला। रूस में भारतीय दूतावास की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया है, लेकिन गुरुवार को चौधरी के परिवार को उसकी मौत की सूचना दे दी गई। 22 वर्षीय लड़के के लापता होने की खबर सुनकर परिवार बेहद परेशान था। घरवाले उनकी सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास और प्रार्थना कर रहे थे।नदी किनारे कपड़े और मोबाइल मिला
...









