तापसी पन्नू ने कंगना रनौत की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, दिया सकरात्मक संदेश
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब थमता नजर आ रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तापसी ने पुराने मतभेदों को पीछे छोड़ते हुए कंगना के साथ रिश्ते सुधारने की इच्छा जताई। उन्होंने साफ कहा कि उनके मन में कंगना के प्रति कोई निजी दुर्भावना नहीं है और वह दोस्ती के लिए तैयार हैं।
एक इंटरव्यू में तापसी ने विवाद को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैंने कभी कोई लड़ाई की। लड़ाई तब होती है जब दो लोग आपस में टकराते हैं, लेकिन मैं कभी नहीं टकराई। मेरे पुराने बयान देख लीजिए, क्या मैंने कभी उनके खिलाफ कुछ कहा है?
तापसी पन्नू ने बताया कि यह विवाद उनकी ओर से शुरू नहीं हुआ था। उन्होंने याद दिलाया कि कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने उन्हें 'सस्ती कॉपी' कहा था। तापसी ने कहा कि अगर वह (कंगना रनौत) इतनी शानदार अभिनेत्री हैं तो म...









