US में अब ऑटोमैटिक रिन्यू नहीं होगा प्रवासी कामगारों का वर्क परमिट… नया नियम लागू
Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के प्रशासन ने प्रवासी कामगारों (Migrant workers) के लिए एक नया नियम लागू किया है, जो उनके देश में रहने और काम करने की अनुमति (EAD) पर सीधा असर डालेगा। इस नए नियम के तहत अब उन प्रवासियों को ऑटोमैटिक (स्वचालित) रूप से काम करने की अनुमति नहीं मिलेगी, जिन्होंने अपने वर्क परमिट (Work Permit) की अवधि खत्म होने से पहले समय पर नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है।
यह नियम जो बाइडेन प्रशासन की उस नीति को समाप्त करेगा, जिसके तहत ऐसे प्रवासियों को तब तक कानूनी रूप से काम करने की अनुमति दी जाती थी, जब तक उनका नवीनीकरण आवेदन लंबित रहता था। यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) के निदेशक जोसेफ एड्लो ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देशों के तहत उनकी एजेंसी अब विदेशी नागरिकों की जांच और सत्यापन पर नया जोर दे रही है।
उन्ह...









