बरगी बांध के 13 गेट खुले, नर्मदा में 2714 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा; घाटों पर बढ़ सकता है जलस्तर
जबलपुर। बरगी बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हुई बारिश के बाद बांध में पानी की आवक बढ़ गई है। बढ़ती आवक को देखते हुए बांध प्रबंधन ने जल निकासी बढ़ा दी है। शनिवार सुबह 11 बजे सात और जलद्वार खोल दिए गए। इसके साथ ही अब बरगी बांध के कुल 13 गेट खुले हैं। इन गेटों से औसतन 1.83 मीटर की ऊंचाई से करीब 2714 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है।
बांध प्रबंधन के अनुसार शनिवार को बांध में पानी की आवक करीब 941 क्यूमेक बनी हुई है। इससे पहले शुक्रवार शाम 6 बजे छह गेट खोले गए थे। जलग्रहण क्षेत्र में बारिश और लगातार बढ़ती आवक को देखते हुए शनिवार सुबह सात और गेट खोलकर जल निकासी बढ़ाई गई।
नर्मदा के घाटों पर 6 से 8 फीट तक बढ़ सकता है पानी
बरगी बांध से बड़ी मात्रा में पानी नर्मदा नदी में छोड़े जाने के कारण नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना है। अनुमान के मुताबिक नर्मदा के विभिन्न घाटों पर म...









