Sunday, July 26खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

भारी बारिश से श्री माता वैष्णो देवी यात्रा तीसरे दिन भी रही बंद… कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

भारी बारिश से श्री माता वैष्णो देवी यात्रा तीसरे दिन भी रही बंद… कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

राज्य, राष्ट्रीय
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में मौसम के बदले मिजाज ने श्री माता वैष्णो देवी (Shri Mata Vaishno Devi) के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों की राह रोक दी है. लगातार हो रही भारी बारिश और सुरक्षा कारणों से श्री माता वैष्णो देवी यात्रा (Shri Mata Vaishno Devi Yatra) को लगातार तीसरे दिन भी स्थगित रखना पड़ा है. इस खराब मौसम और भूस्खलन के खतरे की वजह से आधार शिविर कटरा में देश भर से आए 40 से 45 हजार श्रद्धालु फंसे हुए हैं और यात्रा दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के चलते श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा को एहतियातन स्थगित किए हुए दो दिन से अधिक का समय बीत चुका है. लगातार हो रही वर्षा और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन ने फिलहाल यात्रा बहाल नहीं करने का निर्णय लिया है। सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंताएंजा...
J&K: पुंछ और राजौरी जिलों में बाढ़ का कहर….लैंडस्लाइड से 12 लोगों की मौत, कई लापता

J&K: पुंछ और राजौरी जिलों में बाढ़ का कहर….लैंडस्लाइड से 12 लोगों की मौत, कई लापता

राज्य, राष्ट्रीय
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुंछ और राजौरी जिले (Poonch and Rajouri districts) में भारी बारिश (Heavy rain) और बादल फटने से भयंकर बाढ़ और लैंडस्लाइड ने तबाही मचाई है. अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. बचाव कार्य जोरों पर है, लेकिन लगातार बारिश के कारण मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुंछ में सबसे ज्यादा नुकसानपुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में बीते दिन तेज बारिश के बाद बादल फटने की घटना के बाद अचानक बाढ़ आई. इससे सबसे ज्यादा तबाही लोअर मुराह गांव में हुई, जहां एक घर पूरी तरह ढह गया. इसमें एक ही परिवार के 8 सदस्यों की मौत हो गई. कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है और कुछ लोग अब भी मलबे में दबे हो सकते हैं. इसके अलावा राजौरी जिले में भी दो लोगों की मौत हुई है। राजौरी में बाढ़ का कहरराजौरी में भी भारी बारिश से नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं. बेला वाला इल...
गुयाना में बड़ा हादसा…. अटलांटिक तट पर 133 लोगों से भरा सरकारी जहाज समुद्र में पलटा

गुयाना में बड़ा हादसा…. अटलांटिक तट पर 133 लोगों से भरा सरकारी जहाज समुद्र में पलटा

अंतरराष्ट्रीय
जॉर्जटाउन। दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना (South American country Guyana) के अटलांटिक तट पर रविवार को बड़ा समुद्री हादसा (Major maritime accident) हो गया। 133 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रहा सरकारी जहाज एमवी बरीमा (Government ship MV Barima) समुद्र में पलट गया। अब तक 67 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि कई यात्री अब भी लापता हैं। उन्हें खोजने के लिए बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। आधी रात को आया संकटएमवी बरीमा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे राजधानी जॉर्जटाउन से पोर्ट कैतुमा के लिए रवाना हुआ था। यह जहाज वेनेजुएला सीमा के पास रहने वाले स्वदेशी समुदायों के लिए नियमित सेवा देता है। रात करीब 11 बजे जहाज से आपातकालीन संदेश मिला। इसके बाद सरकारी एजेंसियों और निजी नावों को तुरंत मौके पर भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, हादसा पोमेरून नदी के पास उत्तरी अटलांटिक तट पर ह...
Iran-America जंग का असर…. फिर बढ़ने लगी कच्चे तेल की कीमत….

Iran-America जंग का असर…. फिर बढ़ने लगी कच्चे तेल की कीमत….

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। ईरान-अमेरिका (Iran-America War) में जंग और तेज होने की वजह से कच्चे तेल के दाम (Crude oil prices) एक महीने के हाई पर पहुंच गए हैं। अब यह तेजी से 100 डॉलर की ओर बढ़ रहा है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड की कीमत 3.8% तक बढ़कर 91 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई। ईरानी मीडिया के अनुसार, अमेरिकी सेना ने फारस की खाड़ी के केश्म द्वीप और ईरान के दक्षिणी शहरों जैसे शादेगान, सिरिक और हाजीआबाद पर हमले किए। अमेरिकी हमलों के बाद 20 जुलाई की सुबह ब्रेंट क्रूड 2.78 डॉलर चढ़कर 90.55 डॉलर प्रति बैरल पर ट्र्रेड कर रहा था। जबकि, WTI 2.39 डॉलर चढ़कर 84.46 डॉलर प्रति बैरल पर था। इससे पहले वाले युद्ध के दौरान ब्रेंट क्रूड 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, जबकि WTI 119 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चला गया था। राहत की बात यह है कि भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सब...
उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट… कई जिलों में स्कूलों की दो दिन की छुट्टी

उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट… कई जिलों में स्कूलों की दो दिन की छुट्टी

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। उत्तराखंड (Uttarakhand) से लेकर हिमाचल (Himachal) तक भारी बारिश (Heavy Rainfall) का अलर्ट है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और टिहरी जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है. भारी बारिश को देखते हुए टिहरी और चंपावत समेत कई जिलों में आज स्कूल बंद कर दिए गए है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश को लेकर रेड वॉर्निंग जारी है. कांगड़ा ज़िला प्रशासन ने भी 20-21 जुलाई को सभी सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। IMD ने देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जैसे जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. IMD के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट के तहत कई स्थानों पर तेज बारिश ...
MP सरकार आज से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में पेश करेगी UCC बिल… कैबिनेट ने दी मंजूरी

MP सरकार आज से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में पेश करेगी UCC बिल… कैबिनेट ने दी मंजूरी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) की कैबिनेट (cabinet) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) (Uniform Civil Code -UCC) के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी। इसे अब आज 20 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा के मॉनसून सत्र में पेश किया जाएगा। राजधानी भोपाल के बाहरी इलाके में स्थित जगदीशपुर में आयोजित कैबिनेट की स्पेशल मीटिंग में यूसीसी लागू करने संबंधी बिल पर मुहर लगाई गई। जगदीशपुर को पहले इस्लामपुर के नाम से जाना जाता था। आदिवासियों को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा गयाकैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि आदिवासी समुदाय को इसके दायरे से बाहर रखा गया है। उन्होंने कहा कि बिल का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित कमेटी के समक्ष करीब 80 प्रतिशत मुस्लिम महिलाओं न...
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के विरोध में 17 दिन चला चिता आंदोलन…. प्रशासन ने दिखाई सख्ती

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के विरोध में 17 दिन चला चिता आंदोलन…. प्रशासन ने दिखाई सख्ती

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
छतरपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले (Chhatarpur district) में केन-बेतवा लिंक परियोजना (Ken-Betwa Link Project) से जुड़े विस्थापन और अन्य मांगों को लेकर पिछले 17 दिनों से चल रहा 'चिता आंदोलन' ('Chita Movement') शनिवार सुबह जिला प्रशासन ने समाप्त करा दिया। सुबह करीब 6 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम धरना स्थल पहुंची। इसके बाद करीब एक घंटे तक आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। प्रशासनिक टीम में एडीएम विनय द्विवेदी, एएसपी आदित्य पाटले समेत छतरपुर और पन्ना जिले के एसडीएम स्तर के अधिकारी मौजूद थे। नदी में उतर गए आंदोलनकारीप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह 5 बजे से ही आंदोलनकारी बराना नदी में उतरकर प्रदर्शन करने लगे। कुछ लोग सांकेतिक रूप से बनाई गई चिताओं पर लेट गए, कुछ सूली और फांसी के फंदे का प्रतीकात्मक प्रदर्शन करने लगे। पुलिस और प्रशासन...
FIFA World Cup 2026: स्पेन दूसरी बार बना वर्ल्ड चैम्पियन, रोड्री समेत इन खिलाड़ियों ने जीते अवॉर्ड

FIFA World Cup 2026: स्पेन दूसरी बार बना वर्ल्ड चैम्पियन, रोड्री समेत इन खिलाड़ियों ने जीते अवॉर्ड

खेल
न्यूयॉर्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) का समापन स्पेन (Spain) की ऐतिहासिक जीत (Epic Win) के साथ हुआ है. न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर 16 साल बाद दूसरी बार विश्व चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। मैच का इकलौता गोल सब्स्टीट्यूट फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में दागा. फाइनल के बाद सबसे ज्यादा नजरें उन खिलाड़ियों पर रहीं जिन्हें पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए व्यक्तिगत पुरस्कार मिले। इस बार स्पेन ने सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं जीती, बल्कि व्यक्तिगत अवॉर्ड्स पर भी अपना दबदबा कायम रखा. टीम के कप्तान और मिडफील्ड के मास्टर रोड्री को पूरे टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और उन्हें गोल्डन बॉल से सम्मानित किया गया। रोड्री ने स्पेन के सभी आठ मुकाबलों में खेलते हुए टीम के मिडफील्ड को शानदार तरीके से नियंत्रित क...
संसद का मॉनसून सत्र आज से…. राम मंदिर चढ़ावा, एथनॉल और NEET जैसे मुद्दों पर हंगामे के आसार

संसद का मॉनसून सत्र आज से…. राम मंदिर चढ़ावा, एथनॉल और NEET जैसे मुद्दों पर हंगामे के आसार

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। संसद (Parliament) का मॉनसून सत्र (Monsoon Session) सोमवार से शुरू होने जा रहा है और सत्तापक्ष और विपक्ष (Opposition) की रणनीति को देखते हुए इसके हंगामेदार रहने के आसार हैं। सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक और लोकसभा (Lok Sabha) की कार्य मंत्रणा समिति (BAC) की बैठक में सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा को लेकर मतभेद सामने आए। विपक्षी दलों ने अयोध्या के राम मंदिर (Ayodhya's Ram Mandir) से जुड़े कथित चढ़ावा, नीट प्रश्नपत्र लीक, एथनॉल नीति, मणिपुर की स्थिति, किसानों और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली समेत कई विषयों पर चर्चा की मांग की। जबकि, सरकार ने दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग की अपील की। 8 विधेयकों के साथ सरकार तैयारसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि मॉनसून सत्र के लिए आठ विधेयक सूचीबद्ध किए गए हैं और यद...
NCP सांसद सुप्रिया सुले वॉयस रेस्ट पर… दो सप्ताह तक न कुछ बोलेंगी, न बैठकों में जाएंगी

NCP सांसद सुप्रिया सुले वॉयस रेस्ट पर… दो सप्ताह तक न कुछ बोलेंगी, न बैठकों में जाएंगी

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
मुम्बई। सोमवार से संसद (Parliament) के मॉनसून सत्र (Monsoon Session) की शुरुआत होने वाली है। इससे ठीक पहले महाराष्ट्र (Maharashtra) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party- NCP) के मुखिया शरद पवार (Sharad Pawar) की बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने पूरी तरह से मीडिया से दूरी बना ली है। इस दौरान ना तो वह किसी चैनल से बात करेंगी और ना ही किसी तरह का प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इस दौरान वह किसी रैली को भी संबोधित नहीं करेंगी। आपको बता दें कि सुप्रिया ने खुद इसकी जानकारी दी है। सुप्रिया सुले के मुताबिक, डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने पूरी तरह से वॉयस रेस्ट यानी कि आवाज को आराम देने का फैसला किया है। पिछले कुछ दिनों से कई राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में रहीं सुप्रिया सुले अगले एक से दो सप्ताह तक न तो कोई भाषण देंगी और न ही मीडिय...