Saturday, October 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: sustainable tourism

सेवा संकल्प अभियान: सोंढुर नदी के तट पर रिवर कैंपिंग से ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

सेवा संकल्प अभियान: सोंढुर नदी के तट पर रिवर कैंपिंग से ग्रामीण पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

छत्तीसगढ़, राज्य
Dharmadi, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम घीकुड़िया में सोंढुर नदी के रेतीले तट पर रिवर कैंपिंग और ग्रामीण पर्यटन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं, युवतियों, बच्चों, बुज़ुर्गों और पर्यटन विशेषज्ञों ने भाग लेकर प्रकृति के बीच कैंपिंग का अनुभव किया। उद्देश्य था स्थानीय समुदाय को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ना तथा सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना। रिवर कैंपिंग के दौरान, गाँव में प्रचलित ददरिया, राउत नाचा, बाँसगीत और मानस पाठ जैसी लोकविधाओं को पर्यटकों के समक्ष प्रस्तुत करने पर चर्चा हुई। बांसुरी वादन और पारंपरिक बाँसगीत की मधुर प्रस्तुतियाँ प्रतिभागियों को आकर्षित करती रहीं। टेंट लगाकर रात भर सितारों भरे आसमान के नीचे कैंपिंग की व्यवस्था की गई, जिससे ग्रामीणों को आवास, भोजन और अतिथि सत्कार जैसी सेवाओं का विकास करने के अवसर...