Sunday, October 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: Shubhendu Adhikari

(राउंडअप) कोलकाता में दुर्गापूजा पंडाल हादसे के बाद सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल के लिए विशेष टीम गठित

(राउंडअप) कोलकाता में दुर्गापूजा पंडाल हादसे के बाद सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल के लिए विशेष टीम गठित

राष्ट्रीय
कोलकाता, 18 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर कोलकाता के चोरबागान में दुर्गापूजा पंडाल में आए घातक हादसे के बाद राज्य सरकार ने शहर के अन्य बड़े पंडालों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने उसी शाम प्रमुख पंडालों का मूल्यांकन करने के लिये एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर पंडाल समितियों को तत्काल उपाय अपनाने होंगे। साथ ही दुर्घटना की जाँच के लिये एक विशेष जांच दल (एसआईटी) भी बनाया गया, जिसमें एसटीएफ, सीआईडी सहित कई एजेंसियों के अधिकारी शामिल होंगे और इसका नेतृत्व एक न्यायाधीश करेंगे। निरीक्षण टीम में राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश सिंह, अग्निशमन विभाग के महानिदेशक अनुज शर्मा और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक जावेद शमीम शामिल हैं। कोलकाता पुलिस इस दल को पूर्ण सहयोग देगी और पुलिस महानिदेशक निरीक्षण कार्य का मार्गदर्...