Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: ESI

श्रम विभाग के अधीन विभिन्न मंडलों द्वारा बीते दो वर्षों में कुल 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन

श्रम विभाग के अधीन विभिन्न मंडलों द्वारा बीते दो वर्षों में कुल 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। श्रम विभाग की गतिविधियों और उपलब्धियों को लेकर आज नवा रायपुर के संवाद कार्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस वार्ता में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने श्रम विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग के अधीन विभिन्न मंडलों द्वारा बीते दो वर्षों में कुल 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। इसमें करीब 9.40 लाख निर्माण श्रमिक, 1.39 लाख असंगठित श्रमिक और लगभग 98 हजार संगठित श्रमिक शामिल हैं। श्रम मंत्री ने बताया कि विभाग के अंतर्गत संचालित 71 योजनाओं के माध्यम से पिछले दो वर्षों में 29 लाख 55 हजार 254 श्रमिकों को 804.77 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई है। इनमें 28 लाख 49 हजार 167 निर्माण श्रमिकों को 653.75 करोड़ रुपये, 91 हजार 595 असंगठित श्रमिकों को 143.77 करोड़ रुपये और 14 हजार 592 संगठित श्रमिकों को 7.24 करोड़ रुपये का लाभ मिला है। सभी...