दिल्ली में तृणमूल सांसदों के साथ व्यवहार शर्मनाक और अस्वीकार्य : ममता बनर्जी
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।
लेखक: LN Star News
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दिल्ली में गृह मंत्रालय के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे पार्टी सांसदों के साथ किए गए व्यवहार की कड़ी निंदा की। उन्होंने इस घटना को “शर्मनाक और अस्वीकार्य” करार देते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है।
शुक्रवार को दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर तृणमूल कांग्रेस के कई सांसद केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, जब उन्हें हिरासत में लिया गया। इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए अपना आक्रोश साझा किया।
ममता बनर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा कि लोकतांत्रिक अधिकार के तहत विरोध प्रदर्शन कर रहे निर्वाचित प्रतिनिधियों को सड़...
