Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: “12वीं बोर्ड परीक्षा”

मप्र बोर्ड परीक्षाओं का आग़ाज़, 12वीं की पहली परीक्षा आज, सख्त निगरानी के इंतज़ाम

मप्र बोर्ड परीक्षाओं का आग़ाज़, 12वीं की पहली परीक्षा आज, सख्त निगरानी के इंतज़ाम

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 10 फरवरी | न्यूज़ एजेंसी मध्य प्रदेश में Madhya Pradesh Board of Secondary Education (एमपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। आज से हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की परीक्षा का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रदेशभर से करीब 7 लाख छात्र शामिल हो रहे हैं। परीक्षाओं के लिए 3,856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मंडल की ओर से नकल रोकने और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। सभी संवेदनशील केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, फ्लाइंग स्क्वॉड की तैनाती की गई है और थानों से प्रश्नपत्र निकालने तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जा रही हैं। मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कुल मिलाकर 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शाम...