Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: हॉरर

रहस्य की दुनिया में ले जाएगी जावेद जाफरी की ‘मायासभा’, टीजर रिलीज

रहस्य की दुनिया में ले जाएगी जावेद जाफरी की ‘मायासभा’, टीजर रिलीज

मनोरंजन
[City], 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। फिल्म 'तुम्बाड' से अपनी अलग पहचान बनाने वाले निर्देशक **अनिल बर्वे** एक बार फिर रहस्य और डर की दुनिया में दर्शकों को ले जाने के लिए तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म **'मायासभा'** काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। पिछले साल **नवंबर** में रिलीज हुए इसके पोस्टर में **जावेद जाफरी** के रहस्यमयी अवतार ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी। अब साल **2026** की शुरुआत में मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, साथ ही इसकी नई रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। टीजर की शुरुआत **जावेद जाफरी** की गंभीर और रहस्यमयी आवाज से होती है। वह **कबीरदास** का दोहा पढ़ते सुनाई देते हैं, "माटी कहे कुम्हार से तू क्या रौंदेगी मोहे, एक दिन ऐसा आएगा कि मैं रौंदूंगी तोए।" इसके बाद टीजर में कई डरावने और रहस्य से भरे दृश्य दिखाई देते हैं, जो फिल्म के अंधेरे और तिलिस्मी माहौल की झलक देते हैं। *...