धमतरी : नारागांव के 10 लोगों को पालतू कुत्ते ने काटा, जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया
धमतरी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पड़ोसी जिले बालोद के गुरूर ब्लाक अंतर्गत ग्राम नारागांव के 10 लोगों को 14 जनवरी की सुबह लगभग नौ बजे पालतू कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल सात लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर लाया गया। यहां एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं होने के कारण घायलों का जिला अस्पताल धमतरी रिफर किया गया। जहां घायलों का त्वरित उपचार कर एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी, टीकाकरण और डीवर्मिंग (कृमिहरण) कराई जाए और उन्हें उनके मूल स्थान पर छोड़ा जाए। साथ ही खाना खिलाने के लिए विशेष स्थान तय करने का आदेश दिया गया था। ताकि सार्वजनिक जगहों पर झगड़े और असुविधा न हो। इसके साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, बस स्टैंड सहित शासकीय कार्यालय परिसर एव...
