Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: स्मॉलकैप

लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

आर्थिक
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पूरे दिन उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद दिनभर लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान चलती रही, जिसकी वजह से **सेंसेक्स** और **निफ्टी** दोनों सूचकांकों की चाल भी ऊपर-नीचे होती रही। खरीदारी के सपोर्ट से बाजार हरे निशान में भी पहुंचा, लेकिन बिकवाली के दबाव ने बाजार को लाल निशान में गोता लगाने के लिए मजबूर कर दिया। पूरे दिन के कारोबार के बाद **सेंसेक्स** **0.29** प्रतिशत और **निफ्टी** **0.26** प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए। आज दिनभर के कारोबार के दौरान **मेटल**, **पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज** और **पीएसयू बैंक** सेक्टर के शेयरों में लगातार खरीदारी होती रही। इसके अलावा **ऑयल एंड गैस** तथा **कैपिटल गुड्स इंडेक्स** भी मजबूती के साथ बंद हुए।...