उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष: उपराष्ट्रपति ने राज्य की त्याग और दृढ़ता की सराहना की
देहरादून, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज देहरादून में जागरण मंच का उद्घाटन किया। यह आयोजन उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड को त्याग, दृढ़ता तथा राष्ट्र सेवा का प्रतीक बताते हुए राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उत्तराखंड की स्थापना को याद करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि राज्य का गठन पर्वतीय जनमानस की दीर्घकालिक आकांक्षाओं का लोकतांत्रिक जवाब था और इसने भारत की संघीय प्रणाली की मजबूती को पुनः स्थापित किया। उन्होंने लोकसभा सदस्य के रूप में उत्तराखंड के गठन के विधेयक के पक्ष में मतदान करने के अपने व्यक्तिगत अनुभव को भी साझा किया।
देवभूमि उत्तराखंड के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत की सभ्यतागत चेतना में इस राज्य का विशेष...
