Sunday, October 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सीएसपी

ग्वालियर हादसे के बाद सीएसपी हटाए, आठ पुलिसकर्मी निलंबित

ग्वालियर हादसे के बाद सीएसपी हटाए, आठ पुलिसकर्मी निलंबित

राष्ट्रीय
ग्वालियर, 18 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए भयंकर सड़क हादसे के बाद राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर झांसी रोड सीएसपी रवि भदौरिया को हटाया गया, जबकि तीन थाना प्रभारियों समेत आठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। हादसा शनिवार देर रात लगभग 1:30 बजे चीनौर रोड पर ढलान के तेज रफ्तार ट्रक ने शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए सड़क किनारे लाइन में लगे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हुए, जिनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घायल लोगों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान जिला प्रशासन द्वारा कर ली गई है। सूची में हैं: सत्येंद्र सिंह गुर्जर (22), सरला तोमर (50), गौरव परिहार (18), महेश शर्मा (45), विमलेश (18), देवेश बघेल (17), प्रिंस उर्फ...