सिंगापुर की कंपनी एपी मोलर माएर्स्क के प्रमुख ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात, निवेश के विस्तार पर हुई चर्चाएं
लखनऊ, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को विदेशी निवेशकों से निरंतर समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में सिंगापुर की अग्रणी एकीकृत कंटेनर लॉजिस्टिक्स कंपनी एपी मोलर माएर्स्क के प्रबंध निदेशक रीन पील पेडरसन ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश में निवेश विस्तार को लेकर गहन चर्चा हुई। पेडरसन के साथ भारत, बांग्लादेश एवं श्रीलंका क्षेत्र के बिजनेस डेवलपमेंट एवं रेगुलेटरी अफेयर्स के हेड विवेक शर्मा भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी के साथ हुई बैठक में उत्तर प्रदेश में निवेश की व्यापक संभावनाओं, उद्योगों के लिए अनुकूल कारोबारी माहौल तथा राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे तेज़ी से ...


