‘मर्दानी 3’ की ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत
दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मर्दानी 3' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसे सनी देओल की पहले से मजबूत पकड़ बनाए हुए फिल्म 'बॉर्डर 2' से कड़ी टक्कर मिल रही है। सीमित स्क्रीन और बड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद, फिल्म ने पहले दिन संतोषजनक शुरुआत की है। दर्शकों में रानी के दमदार किरदार के प्रति उत्सुकता साफ नजर आ रही है।
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मर्दानी 3' ने ओपनिंग डे पर 3.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इंटरेस्टिंग बात यह है कि यह कमाई 'मर्दानी 2' के पहले दिन के कलेक्शन के बराबर है, जबकि इसने 2014 में आई पहली फिल्म 'मर्दानी' के ओपनिंग डे कलेक्शन (3.46 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही यह फिल्म रानी मुखर्जी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों की टॉप लिस्ट में शामिल हो गई है।
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फ्रेंचाइजी की पहचान ...
