प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु रविदास की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान संत, समाज सुधारक और मानवतावादी विचारक गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु रविदास के विचारों में न्याय, समानता और करुणा का भाव सर्वोपरि था, जो आज की जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं की मूल प्रेरणा है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गुरु रविदास जी द्वारा प्रज्वलित सामाजिक समरसता, समानता और सद्भावना का दीप देशवासियों के मार्ग को सदैव आलोकित करता रहेगा। उनके विचार समाज को विभाजन से ऊपर उठकर एकता और भाईचारे के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु रविदास का जीवन सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष और मानवता की सेवा को समर्पित था। उन्होंने अपने उपदेशों और रचनाओं के माध्य...

