प्रयागराज, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उप्र के प्रयागराज में माघ मेले के तीसरे महत्वपूर्ण स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर रविवार मध्याह्न 12:00 बजे तक 3.15 करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।
प्रयागराज, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी के संगम पर मौनी अमावस्या का स्नान शुरू है। संगम तट पर कल्पवास कर रहे लोग तो रात के 12 बजते ही पवित्र स्नान के लिए पहुंच गए। कल्पवास, माघ महीने (पौष पूर्णिमा से माघी पूर्णिमा तक) में संगम तट पर एक माह तक चलने वाली कठिन साधना है। श्रद्धालु सांसारिक मोह छोड़कर संगम तट पर रहकर तप, जप, भजन और सत्संग करते हैं। इस दौरान भूमि शयन, एक समय भोजन और कठोर अनुशासन का पालन किया जाता है। संगम में चहुंओर स्नानानार्थी हर-हर गंगे का उद्घोष कर रहे हैं।
प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि मौनी अमावस्या का स्नान रात 12 बजे से शुरू है। बड़ी संख्या में लोग स्नान कर चुके हैं। कल डेढ़ करोड़ लोगों ने स्नान किया है। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने कहा कि मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं।
आज साढ़े लगभ...
प्रयागराज, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज माघ मेला के तीसरे महत्वपूर्ण स्नान पर्व मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त में मौन ब्रत के स्नान शुरू हो गया है। संगम तट पर पहुंचने वाले सातों मार्गों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार सीसीटीवी से निगरानी कर रहे हैं।
मौनी अमावस्या पर्व के मौके पर पतित पावनी मां गंगा एवं यमुना और अन्त:सलीला के पावन संगम में ब्रम्हा मुहूर्त से ही मौन ब्रत के साथ श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करने के पूजा अर्चना कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं की भीड़ को संगम के सभी घाटों से स्नान करने के बाद हटाने के लिए जल पुलिस के जवान और पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार माइक के माध्यम से हटने की अपील कर रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किया गया है।
इस पावन अवसर पर पुलिस आयुक्त प्रयागर...
प्रयागराज, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज **माघ मेला** के द्वितीय स्नान पर्व **मकर संक्रांति** को सुबह **दस बजे** तक **36 लाख** श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।
प्रयागराज, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। माघ मेले के द्वितीय स्नान पर्व मकर संक्रांति पर संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है। सुबह 8 बजे तक 21 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी घाटों की सीसीटीवी कैमरे एवं एआई के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।
माघ मेला पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब संगम क्षेत्र की ओर उमड़ पड़ा है और सुबह 8 बजे तक 21 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं माघ मेले के सुव्यवस्थित संचालन हेतु प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी वरिष्ठ अधिकारी बुधवार रात्रि से ही मेला क्षेत्र में डटे हुए हैं। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण, पुलिस महानिरीक्षक अजय मिश्र, मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस कम...
प्रयागराज, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज माघ मेला के द्वितीय स्नान पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक 45 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। तीर्थराज प्रयाग में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा है। संगम से लेकर विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु स्नान दान कर रहे हैं।