Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: संगठित अपराध

रवि लामिछाने के खिलाफ वापस होंगे संगठित अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले

रवि लामिछाने के खिलाफ वापस होंगे संगठित अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नेपाल के महान्यायाधिवक्ता कार्यालय ने पूर्व उपप्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री रवि लामिछाने के खिलाफ विभिन्न जिला अदालतों में चल रहे संगठित अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों को वापस लेने के लिए संबंधित सरकारी वकीलों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। महान्यायाधिवक्ता कार्यालय के इस निर्णय के साथ ही कास्की, रुपन्देही, काठमांडू और पर्सा जिलों के सरकारी वकील कार्यालय संगठित अपराध और धनशोधन से जुड़े अभियोग वापस लेंगे। महान्यायाधिवक्ता सविता भंडारी बराल ने बताया कि सहकारी ठगी का मामला यथावत रहेगा। केवल संगठित अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोप हटाने के उद्देश्य से आरोपपत्र संशोधन की स्वीकृति दी गई है। इसे पूरे मामले की वापसी के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने बुधवार को चारों जिला अदालतों में चल रहे अभियोगपत्रों में संशोधन की अनुमति देने का निर्णय लिया था। ...
संगठित बैंक धोखाधड़ी का भगोड़ा गिरफ्तार

संगठित बैंक धोखाधड़ी का भगोड़ा गिरफ्तार

अपराध
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संगठित बैंक धोखाधड़ी और जालसाजी के मामलों में 18 वर्षों से फरार चल रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपित लंबे समय से फर्जी पहचान के सहारे कानून से बचता फिर रहा था। क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान अमित निश्चल उर्फ सनी उर्फ सोनू चौहान (48) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। आरोपित थाना डीबीजी रोड में दर्ज वर्ष 2001 के एक मामले में वांछित था। जिसमें चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराएं लगी थीं। इस मामले की जांच पहले स्पेशल सेल द्वारा की गई थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम लंबे समय से संगठित अपराध और आर्थिक अपराधों में शामिल फरार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान एक गुप्त स...
पूर्व उप प्रधानमंत्री लामिछाने ने अपने खिलाफ मुकदमों को वापस लेने का किया आग्रह

पूर्व उप प्रधानमंत्री लामिछाने ने अपने खिलाफ मुकदमों को वापस लेने का किया आग्रह

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के अध्यक्ष तथा पूर्व उपप्रधानमंत्री रवि लामिछाने ने अपने खिलाफ दायर कुछ मामलों को वापस लेने के लिए महान्यायाधिवक्ता कार्यालय में आवेदन दिया है। उन पर विभिन्न जिला अदालतों में सहकारी ठगी के साथ-साथ संपत्ति शुद्धीकरण (मनी लॉन्ड्रिंग) और संगठित अपराध के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने विशेष रूप से महान्यायाधिवक्ता कार्यालय से संपत्ति शुद्धीकरण और संगठित अपराध से जुड़े आरोप वापस लेने का आग्रह किया है। रवि लामिछाने के निजी सचिव दीपक बोहरा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने हिरासत के दौरान भी अपने खिलाफ राजनीतिक पूर्वाग्रह के आधार पर लगाए गए मामलों को वापस लेने की मांग करते हुए आवेदन दिया था। अब जमानत और बैंक गारंटी पर रिहा होने के बाद उन्होंने पूरक आवेदन भी दायर किया है। निजी सचिव बोहरा के अनुसार सहकारी के ध...