Sunday, October 18खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: श्रीनिवास

सूरत में संपत्ति विवाद में मां और छोटे भाई की चाकू से हत्याकांड

सूरत में संपत्ति विवाद में मां और छोटे भाई की चाकू से हत्याकांड

अपराध
सूरत, 18 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। गुजरात के सूरत के लिंबायत क्षेत्र में स्थित सहजानंद सोसायटी में संपत्ति और किराये के अधिकार को लेकर बढ़ते झगड़े के बीच एक ही सुबह दो लोगों की चाकू से हत्या हो गई। मृतकों की पहचान मलेश्वरीबेन सुदर्शन गोंडुरु और उनके छोटे बेटे राजू के रूप में हुई है। आरोप है कि बड़े बेटे श्रीनिवास ने दोनों पर कई वार करके उनकी जान ले ली। मलेश्वरीबेन गोंडुरु के तीन बेटे – श्रीनिवास, रमेश और राजू – हैं। माँ और छोटे बेटे राजू एक साथ रहती थीं और मलेश्वरीबेन के नाम पर तीन दुकानें थीं, जिनसे लगभग 60,000 रुपये मासिक किराया नियमित रूप से मिलता था। यह किराया राजू को दिया जाता था, जिससे बड़े बेटे श्रीनिवास अक्सर नाराज़ रहता था और वह सभी भाइयों में समान बंटवारे की मांग करता रहा। कुछ समय पहले मलेश्वरीबेन ने स्पष्ट कहा था कि वह जीवित रहने तक संपत्ति या किराये की रकम का कोई बंटवारा नह...