Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: वेस्ट हैम

प्रीमियर लीग: एंज़ो फर्नांडीज के अंतिम समय के गोल से चेल्सी ने वेस्ट हैम को 3-2 से हराया

प्रीमियर लीग: एंज़ो फर्नांडीज के अंतिम समय के गोल से चेल्सी ने वेस्ट हैम को 3-2 से हराया

खेल
लंदन, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। एंज़ो फर्नांडीज के स्टॉपेज-टाइम में किए गए गोल की बदौलत चेल्सी ने शनिवार रात प्रीमियर लीग मुकाबले में वेस्ट हैम को 3-2 से हराते हुए शानदार वापसी की। नए कोच लियाम रोसेनियर के नेतृत्व में यह चार दिनों में चेल्सी की दूसरी कमबैक जीत है। रिलिगेशन ज़ोन में जूझ रही वेस्ट हैम ने पहले हाफ में चेल्सी की ढीली शुरुआत का पूरा फायदा उठाया। सातवें मिनट में कप्तान जारोड बोवेन की क्रॉस गेंद दूर पोस्ट पर सीधे गोल में चली गई। इसके बाद 30वें मिनट में क्रिसेंशियो समरविले ने रॉबर्ट सांचेज़ को छकाते हुए जोरदार शॉट से बढ़त दोगुनी कर दी। पहले हाफ के बाद स्टैमफोर्ड ब्रिज में फ़ैन्स के नाराज़ होने के बीच रोसेनियर ने ब्रेक में तीन बदलाव किए, जिसने मैच का रुख बदल दिया। दूसरे हाफ में मैदान पर उतरे जोआओ पेड्रो और मार्क कुकुरेला ने चेल्सी की वापसी की नींव रखी। 57वें मिनट में वेस्ली...