Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: वित्तीय

मनरेगा में 3.11 लाख रुपये की गड़बड़ी, ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर को उच्च न्यायालय से राहत नहीं

मनरेगा में 3.11 लाख रुपये की गड़बड़ी, ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर को उच्च न्यायालय से राहत नहीं

कानून
रांची, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। झारखंड उच्च न्यायालय ने मनरेगा योजना के तहत ट्यूबवेल निर्माण के लिये अनुमोदित 3,11,244 रुपये से अधिक की राशि के कथित गबन मामले में आरोपित तत्कालीन ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर सुष्मिता प्रिया उर्फ सुष्मिता गुप्ता को राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने निचली अदालत के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें आरोपित की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी गई थी। उच्च न्यायालय ने आपराधिक पुनरीक्षण याचिका खारिज करते हुए कहा कि रिकॉर्ड पर उपलब्ध सामग्री के आधार पर निचली अदालत के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं है। मामला मंडर थाना के केस संख्या 109/2018 से संबंधित है। अभियोजन के अनुसार, उप विकास आयुक्त कार्यालय के 3 जनवरी 2018 के पत्र के आलोक में की गई जांच में पाया गया कि जलेश्वर लोहरा के लिये ट्यूबवेल निर्माण के नाम पर 3,11,244 रुपये स्वीकृत किए गए थे। आरोप है कि बिना निर्ध...
शेयर बाजार में शुरुआती तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

शेयर बाजार में शुरुआती तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल

आर्थिक
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिका के साथ ट्रेड डील का सकारात्मक प्रभाव घरेलू बाजार में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। शेयर बाजार ने आज अद्भुत तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआत में ही निफ्टी ने जोरदार उछाल दर्ज किया और ऑल टाइम हाई के करीब पहुँच गया। हालांकि, मुनाफा वसूली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट भी आई, लेकिन ये दोनों सूचकांक अभी भी मजबूती बनाए हुए हैं। सुबह 11 बजे तक के कारोबार में सेंसेक्स 2.51 प्रतिशत और निफ्टी 2.27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ट्रेड कर रहे थे। सुबह 11 बजे तक के कारोबार में दिग्गज स्टॉक जैसे अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, जियो फाइनेंशियल, इंटरग्लोब एवियेशन और बजाज फाइनेंस के शेयरों में 9.91 प्रतिशत से लेकर 4.95 प्रतिशत तक की मजबूती देखी गई। वहीं, नेस्ले, ओएनजीसी और आईटीसी के शेयरों में 1.07 प्रतिशत से लेकर 0.54 प्रतिशत की कमी आई। ...