Wednesday, September 9खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: लोक स्वास्थ्य

जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष जन्मेजय महोबे ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल-जल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य योजनाओं के निर्धारित नियमों और प्रावधानों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण हों, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि समूह जल प्रदाय योजना के तहत संबंधित ग्रामों में मार्च माह तक पेयजल की आपूर्ति प्रारंभ करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कार्यपालन अभियंता आदित्य प्रताप ने योजनाओं की स्थिति और प्रगति की जानकारी दी, और विभिन्न गुणवत्ता और समय-सीमा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह, आर.के. तंबोली, और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।...