Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: रोड शो

गडकरी और शिवराज सिंह ने विदिशा में किया रोड शो, 4400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

गडकरी और शिवराज सिंह ने विदिशा में किया रोड शो, 4400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

राष्ट्रीय
विदिशा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर विदिशा पहुंचे। उन्होंने यहां केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रोड शो किया। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद हैं। विदिशा में केन्द्रीय मंत्री द्वय ने मुख्यमंत्री के साथ यहां खुली जीप में सवार होकर रोड शो किया। यहां बड़ा बाजार से शुरू हुआ रोड शो कृषि उपज मंडी पहुंचा, जहां सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रोड शो के दौरान उनका जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज भी लोगों पर फूल बरसाते नजर आए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी यहां 4400 करोड़ रुपये लागत की 181 किलोमीटर लंबी आठ सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही सागर जिले को तीन ड्राइविंग ट्रेनिंग...