मानसिक तनाव के कारण युवक ने आत्महत्या की, दो युवतियों ने खाया जहरीला पदार्थ
नोएडा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नोएडा के थाना फेस-थ्री क्षेत्र के सेक्टर 66 स्थित श्रमिक कुंज में अपने जीजा के साथ रह रहे एक युवक ने शुक्रवार देर रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर रहने वाली दो युवतियों ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना फेस-थ्री के थाना प्रभारी पुनीत कुमार ने शनिवार को बताया कि तरवेज (27) सेक्टर 66 के श्रमिक कुंज में अपने जीजा के साथ रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था। देर रात को उसने अपने फ्लैट में लगे पंखे के कुंडे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
थाना सेक्टर-20 के थाना प्रभारी अरवि...
