प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर संगम पर स्नान, श्रद्धालुओं की भीड़ का उत्साह
प्रयागराज, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी के संगम पर मौनी अमावस्या का स्नान शुरू है। संगम तट पर कल्पवास कर रहे लोग तो रात के 12 बजते ही पवित्र स्नान के लिए पहुंच गए। कल्पवास, माघ महीने (पौष पूर्णिमा से माघी पूर्णिमा तक) में संगम तट पर एक माह तक चलने वाली कठिन साधना है। श्रद्धालु सांसारिक मोह छोड़कर संगम तट पर रहकर तप, जप, भजन और सत्संग करते हैं। इस दौरान भूमि शयन, एक समय भोजन और कठोर अनुशासन का पालन किया जाता है। संगम में चहुंओर स्नानानार्थी हर-हर गंगे का उद्घोष कर रहे हैं।
प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि मौनी अमावस्या का स्नान रात 12 बजे से शुरू है। बड़ी संख्या में लोग स्नान कर चुके हैं। कल डेढ़ करोड़ लोगों ने स्नान किया है। पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने कहा कि मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं।
आज साढ़े लगभ...


