सेना भर्ती स्थल पर भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस का प्रदर्शन; महापौर रामू रोहरा का फूंका पुतला
धमतरी, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।
लेखक: LN Star News
सेना भर्ती स्थल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महापौर रामू रोहरा का पुतला दहन करते हुए नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने आरोप लगाया कि 26 दिसंबर 2025 को सेना भर्ती के लिए आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था हेतु लगभग 50 लाख रुपये की निविदा जारी की गई थी। हालांकि, महापौर और निगम अधिकारियों ने मिलकर टेंडर खुलने से लगभग एक सप्ताह पहले ही कार्य शुरू कर दिया और कार्यादेश मिलने से पहले ही लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया।
उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने कहा कि भाजपा के एमआईसी सदस्य स्वयं टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईटीओरियम सहित अन्य टेंडरों में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।
कांग्रेस ने वेल्डिंग मशीन, डीजल–पेट्...
